शादी का झांसा देकर अढ़ाई लाख में बेची सहेली की बहन

Edited By Vaneet,Updated: 10 Oct, 2019 09:12 PM

sister sold for two and a half lakhs by pretending to marry

प्रीत नगर मोगा निवासी महिला ने अपनी सहेली पूजा पर उसकी छोटी बहन को अच्छे घर में शादी रचाकर भेजने का झांसा देकर उसे हरि....

मोगा(आजाद): प्रीत नगर मोगा निवासी महिला ने अपनी सहेली पूजा पर उसकी छोटी बहन को अच्छे घर में शादी रचाकर भेजने का झांसा देकर उसे हरियाणा के व्यक्ति को अढ़ाई लाख रुपए में बेचने का आरोप लगाया है। इस संबंधी पुलिस द्वारा जांच के बाद मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

जिला पुलिस अधीक्षक मोगा को दिए शिकायत पत्र में छिंदर कौर ने कहा कि हमारे माता-पिता की मौत हो चुकी है और मेरी एक बहन जस्सी है। मैं उसकी शादी किसी अच्छे घर में करना चाहती थी। इस संबंधी मैंने अपनी सहेली पूजा से बात की तो उसने कहा कि वह जस्सी की शादी अच्छे घर में करवा देगी। उसने कहा कि वह एक अच्छे लड़के को जानती है। उसका विश्वास करके मैने जस्सी को मार्च 2019 को सुलीन निवासी गांव बंगाली हिसार (हरियाणा) के साथ भेज दिया।

जब एक माह मेरी बहन ने मेरे साथ कोई सम्पर्क न किया तो मैं अपने साथ पूर्व सरपंच जगसीर सिंह गांव बलखंडी तथा कुलवंत कौर अध्यक्ष महिला मंडल को लेकर अपनी बहन जस्सी के ससुराल घर गांव बंगाली पहुंची तो जस्सी के पति सुलीन ने मेरी बहन को हमारे साथ भेजने से साफ इंकार कर दिया और उसने कहा कि मैंने तुमारी बहन जस्सी को अढ़ाई लाख रुपए में पूजा से खरीदा है।

महिला सहित 2 नामजद
जिला पुलिस अधीक्षक मोगा के आदेश पर मामले की जांच डी.एस.पी. सिटी मोगा द्वारा की गई। जांच अधिकारी ने दोनों पक्षों को अपना पक्ष पेश करने के लिए बुलाया, लेकिन आरोपी महिला पूजा व सुलीन को बार-बार बुलाने पर भी वे जांच में शामिल नहीं हुए। शिकायतकत्र्ता के आरोप सही पाए जाने पर बाघापुराना पुलिस द्वारा पूजा तथा सुलीन को नामजद कर लिया है। इस मामले की अग्रिम जांच सहायक थानेदार बलवीर सिंह द्वारा की जा रही है। उन्होंने बताया कि आरोपियों को काबू करने के लिए छापामारी की जा रही है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!