Edited By Kamini,Updated: 22 Jul, 2026 03:58 PM

2 सगी बहनों को 3 हथियारबंद लुटेरों द्वारा तलवार की नोक पर लूटे जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है।
कपूरथला : सुल्तानपुर लोधी में 2 सगी बहनों को 3 हथियारबंद लुटेरों द्वारा तलवार की नोक पर लूटे जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक, दोनों बहनों को सुल्तानपुर लोधी के पवित्र काली बेईं के किनारे शाम की सैर करने के दौरान शिकार बनाया गया।
पीड़ित महिलाओं की पहचान बलजीत कौर और कुलविंदर कौर के रूप में हुई है, जो सगी बहनें हैं। जानकारी के अनुसार बलजीत कौर अपनी बहन कुलविंदर कौर के घर आई हुई थीं। परिवार की सलाह पर दोनों बहनें काली बेईं के किनारे सैर करने गई थीं। इस दौरान हथियारों से लैस 3 बदमाशों ने उन्हें निशाना बनाया और सोना लूटकर फरार हो गया।
पीड़ित बहनों के अनुसार लूटे गए सोने का कुल वजन करीब 4 तोला बताया जा रहा है। बलजीत कौर ने बताया कि लुटेरों ने उन्हें संभलने तक का मौका नहीं दिया। दोनों बहनों ने भागने की कोशिश की लेकिन घबराहट में गिर गई और बदमाशों ने उनकी गर्दन पर तलवार रख कर लूट की वारदात को अंजाम दिया। तलवार के डर के कारण वे अपना बचाव नहीं कर सकीं और उनकी सोने की चेन, अंगूठी तथा टॉप्स लूट लिए गए। इलाके के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज और अन्य तकनीकी साक्ष्यों की जांच की जा रही है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here