Edited By Urmila,Updated: 26 Jul, 2025 03:11 PM

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने सरहिंद नहर के उफनते पानी में गिरी कार से 11 लोगों की जान बचाने में पुलिस टीम की मदद करने वाले कृष्ण कुमार और जसकरण सिंह को शाबाशी दी और उनका हौसला बढ़ाया।
पंजाब डेस्क : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने सरहिंद नहर के उफनते पानी में गिरी कार से 11 लोगों की जान बचाने में पुलिस टीम की मदद करने वाले कृष्ण कुमार और जसकरण सिंह को शाबाशी दी और उनका हौसला बढ़ाया। इस दौरान, मुख्यमंत्री ने दोनों बहादुर युवकों को सम्मानित भी किया। इतना ही नहीं, लोगों की जान बचाने वाले कृष्ण कुमार और जसकरण सिंह को आगामी 15 अगस्त को मुख्यमंत्री रक्षक पदक से भी सम्मानित किया जाएगा।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here