दुष्कर्म मामले में फंसे पंजाब के पूर्व विधायक बैंस को हाईकोर्ट ने नहीं मिली राहत

Edited By Vatika,Updated: 10 May, 2022 09:50 AM

simarjit bains did not get relief from high court

लुधियाना से पूर्व विधायक रहे सिमरजीत सिंह बैंस पर दर्ज रे

चंडीगढ़(रमेश हांडा): लुधियाना से पूर्व विधायक रहे सिमरजीत सिंह बैंस पर दर्ज रेप के एक मामले में पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने बिना कोई अंतरिम रिलीफ दिए याचिका पर सुनवाई 19 मई तक स्थगित कर दी है। 

एक महिला ने सिमरजीत सिंह बैंस व अन्य पर सामूहिक दुष्कर्म व प्रताडि़त किए जाने के आरोप लगाए थे। पुलिस ने 5 लोगों पर मामला दर्ज किया था। महिला का आरोप था कि वह एक मकान के डिस्प्यूट को लेकर मदद मांगने सिमरजीत बैंस के पास गई थी, जहां उन्होंने साजिशन उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया और मुंह खोलने पर उसे जान से मारने की धमकियां भी दी गईं। बैंस इस मामले को राजनीति से प्रेरित बताते हुए इसकी सी.बी.आई. जांच की मांग कर रहे हैं। यही बात उन्होंने याचिका में भी लिखी है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!