सिद्धू मूसेवाला हत्याकांडः पंजाब पुलिस का बड़ा Action, 8 गिरफ्तार

Edited By Vatika,Updated: 07 Jun, 2022 04:06 PM

sidhu moosewala murder case

मशहूर पंजाबी गायक और कांग्रेसी नेता सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में पंजाब पुलिस ने बड़ी कार्यवाही

चंडीगढ़ः मशहूर पंजाबी गायक और कांग्रेसी नेता सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में पंजाब पुलिस ने बड़ी कार्यवाही करते हुए करीब 8 लोगों को गिरफ़्तार कर लिया है। मंगलवार को पंजाब के सूचना और लोक संपर्क विभाग ने जानकारी देते हुए कहा कि  सिद्धू मूसेवाला की 29 मई को गोलियां मार कर हत्या कर दी गई थी, जिसके लॉजिस्टिक स्पोर्ट देने, रेकी करने और उन्हें पनाह देने के आरोप में पुलिस ने करीब 8 लोगों को गिरफ़्तार किया है।

गौरतलब है कि 29 मई को पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला पर कुछ अज्ञात युवकों ने अंधाधुंध फायरिंग करके मौत के घाट उतार दिया गया था। पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला के शरीर पर गोलियों के 19 निशान मिले थे और घायल होने के 15 मिनट के भीतर ही उनकी मौत हो गई थी। हमलावरों ने 28 वर्षीय मूसेवाला का वाहन जवाहर के गांव में रोकने के बाद गोलियों की बौछार की थी। इस हमले में कम से कम तीन बंदूकों का इस्तेमाल किया गया और घटनास्थल पर गोलियों के 30 खाली खोखें मिले। पांच डॉक्टरों के पैनल से मूसेवाला के शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!