भारत-पाक बॉर्डर पर BSF ने चलाई गोलियां, एक पाक घुसपैठिया घायल

Edited By Sunita sarangal,Updated: 02 Sep, 2021 10:27 AM

shots fired on indo pak border one pakistani intruder injured

जानकारी के अनुसार जैसे ही बीएसएफ के जवानों को पाकिस्तान की ओर से तीन पाक घुसपैठिए भारतीय सीमा में दाखिल होने का.....

फिरोजपुर(कुमार): फिरोजपुर भारत पाक बॉर्डर की बीओपी सतपाल के एरिया में बीएसएफ ने पाकिस्तान की ओर से हलचल देखी और फैंसिंग की ओर बढ़ रहे पाकिस्तानियों को ललकारा। इसी दौरान गोली चलने से एक व्यक्ति घायल हो गया जिसे इलाज के लिए सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया है।

जानकारी के अनुसार जैसे ही बीएसएफ के जवानों को पाकिस्तान की ओर से तीन पाक घुसपैठिए भारतीय सीमा में दाखिल होने का प्रयास करते दिखाई दिए तो उन्होंने जवानों पर गोली चला दी। दो पाक घुसपैठिए वापिस पाकिस्तान की ओर भाग गए जबकि एक भारतीय सीमा में दाखिल हो गया। जानकारी के अनुसार उसे गोली लगी है और वह घायल हो गया। इलाज के लिए उसे फिरोजपुर शहर के सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। ड्यूटी पर तैनात डॉक्टरों ने बताया कि घायल का नाम इरशाद बताया गया है, जो पाकिस्तान के कसूर एरिया का रहने वाला है। पाक घुसपैठिए का उपचार चल रहा है और इसकी गोली निकलने के लिए डॉक्टरों द्वारा प्रयास किए जा रहे हैं। ठीक होने उपरांत उसे बीएसएफ और पंजाब पुलिस के हवाले कर दिया जाएगा।

यह घुसपैठिया तस्कर है या आंतकी? इस संबंधी बीएसएफ और पंजाब पुलिस द्वारा पता लगाया जा रहा है। बीएसएफ की ओर से इस एरिया में सर्च ऑप्रेशन चलाया जा रहा है और यह भी शंका व्यक्त की जाती है कि यह 3 मेंबरी पाकिस्तानी तस्कर हो सकते हैं, जो हेरोइन की खेप लेकर भारतीय सीमा में प्रवेश कर रहे थे। थाना सदर फिरोजपुर के एसएचओ पुलिस पार्टी को साथ देखकर सिविल अस्पताल में पहुंच गए हैं, जो घायल हुए पाकिस्तानी घुसपैठिए से पूछताछ कर रहे हैं।

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!