जालंधर के इस इलाके में फैली सनसनी, जांच में जुटी पुलिस

Edited By Urmila,Updated: 02 Aug, 2024 10:59 AM

sensation spread in this area of  jalandhar police busy investigating

बस्ती मिट्ठू इलाके में छोटी मिस्त्री नामक 45 साल के एक प्रवासी मजदूर द्वारा खुदकुशी कर लिए जाने का मामला सामने आया है।

जालंधर : बस्ती मिट्ठू इलाके में छोटी मिस्त्री नामक 45 साल के एक प्रवासी मजदूर द्वारा खुदकुशी कर लिए जाने का मामला सामने आया है। एस.एच.ओ. थाना बस्ती बावा खेल बलजिंदर सिंह भिंडर ने बताया कि मृतक छोटी मिस्तरी मूल रूप से बिहार का रहने वाला था और 7-8 साल से बस्ती मिट्ठू में बलविंदर सिंह के क्वार्टर में रह रहा था।

क्वार्टर के आस-पास रहते लोगों ने देखा कि छोटी का उसके क्वार्टर में छत पर लगे हुए पंखे से शव लटक रहा है। इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। इस सबंधी उन्होंने बलविंदर सिंह को सूचना दी और उनके द्वारा यह मामला पुलिस के ध्यान में लाया गया। थाना प्रमुख भिंडर ने बताया कि पुलिस ने क्वार्टर मालिक के बयानों पर बनती कानूनी कार्रवाई करते हुए शव को सिविल अस्पताल भेज दिया है। शुक्रवार को सुबह पोस्टमार्टम करवाया जाएगा, जिसके बाद छोटू का शव उसके परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!