स्कूली विद्यार्थियों के साथ घटा हादसा, 1 की मौत व कई अन्य गंभीर रूप से घायल

Edited By Kalash,Updated: 13 May, 2026 02:40 PM

school students accident death

नामदेव मार्ग पर स्थित गौशाला के सामने आज सुबह करीब 8 बजे एक दिल-दहला देने वाला सड़क हादसा हुआ जिसमें एक स्कूली विद्यार्थी की मौत हो गई जबकि 2 अन्य स्कूली विद्यार्थियों सहित 4  घायल हो गए।

तपा मंडी (शाम, गर्ग): नामदेव मार्ग पर स्थित गौशाला के सामने आज सुबह करीब 8 बजे एक दिल-दहला देने वाला सड़क हादसा हुआ जिसमें एक स्कूली विद्यार्थी की मौत हो गई जबकि 2 अन्य स्कूली विद्यार्थियों सहित 4  घायल हो गए। हादसे की खबर मिलते ही इलाके में शोक की लहर दौड़ गई और बड़ी संख्या में लोग मौके पर इकट्ठा हो गए। 

मिली जानकारी के अनुसार सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल (लड़के) तपा के विद्यार्थी बलकरण सिंह, खुदबख्श सिंह और गुरदीप सिंह सुबह पैदल स्कूल जा रहे थे। इसी दौरान उनका दोस्त हरमनजोत सिंह मोटरसाइकिल पर वहां से गुजर रहा था और उसने तीनों को अपने साथ स्कूल छोड़ने के लिए बैठा लिया। जब वे गौशाला के पास पहुंचे तो दुकान का कारिंदा बबलू अचानक सड़क पार करने के लिए आगे आया। उसे बचाने के चक्कर में मोटरसाइकिल चालक का कंट्रोल खो गया और सामने से आ रही दूसरी मोटरसाइकिल से टकरा गया। 

टक्कर इतनी जोरदार थी कि मोटरसाइकिल के परखच्चे उड़ गए और उस पर सवार स्कूली छात्र दूर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। चालक हरमनजोत सिंह और तीनों विद्यार्थियों को मिनी सहारा क्लब के सदस्यों और एम्बुलेंस कर्मियों ने तुरंत घायलों को सिविल अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में डॉक्टरों ने घायलों का इलाज शुरू किया, लेकिन +1 के छात्र गुरबख्श सिंह ने गंभीर चोटों के कारण दम तोड़ दिया। बाकी घायलों की हालत देखते हुए डॉक्टरों ने उनमें से एक को बाहर रेफर कर दिया। दुकानदार का कारिंदा बबलू भी इस हादसे में घायल हो गया, जिसका अस्पताल में इलाज चल रहा है।

इस दर्दनाक घटना की खबर मिलते ही मृतक के बच्चों के परिवार वाले, स्कूली छात्र और पुलिस अधिकारी मौके पर अस्पताल पहुंच गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है। इलाके के लोगों ने हादसे पर गहरा दुख जताया है और प्रशासन से सड़क सुरक्षा के लिए उचित इंतजाम करने की मांग की है। पुलिस हादसे का कारण जानने के लिए इलाके में लगे CCTV कैमरों की जांच कर रही है। पुलिस ने मृतक छात्र के शव को आगे की कार्रवाई के लिए बरनाला के शवगृह में भेज दिया है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!