Edited By Urmila,Updated: 19 Jun, 2022 12:28 PM

संगरूर लोकसभा उपचुनाव के चलते आज सी.एम. मान बरनाला के गांव ठीकरीवाला पहुंचे जहां उन्होंने जनसभा को संबोधित किया। संगरूर उपचुनाव के दंगल ...
बरनालाः संगरूर लोकसभा उपचुनाव के चलते आज सी.एम. मान बरनाला के गांव ठीकरीवाला पहुंचे जहां वह संगरूर उपचुनाव में उतरे आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार गुरमेल सिंह के लिए चुनाव प्रचार कर रहे हैं। इस दौरान उन्होंने जनसभा को संबोधित किया। संगरूर उपचुनाव के दंगल में उतरे सी.एम. ने विरोधियों पर निशाने साधते हुए कहा कि पंजाब में अब रिश्वतखोरों को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि पंजाब को लूटने वालों से एक-एक पैसा का हिसाब लिया जाएगा। सी.एम. मान ने कहा कि जब से पंजाब में उनकी सरकार आई है रिश्वतखोरी बंद हुई है। उन्होंने विरोधियों पर निशाना साधते हुए कहा कि समय राजा को भी रंक बना देता है।
सी.एम. भगवंत मान ने 'अग्निपथ योजना' को लेकर भाजपा को घेरते हुए कहा कि केंद्र सरकार 21 वर्ष की आयु में ही नौजवानों को रिटायर कर रही है। राज्य सरकार 60 वर्ष की आयु में लोगों को रिटायर करती है। उन्होंने कहा कि भाजपा जब भी कानून बनाती है तो हर तरफ धरने लग जाते हैं। दूसरी तरफ सी.एम. मान ने कहा कि 'आप' सरकार जब भी पंजाब के लिए कोई कदम उठाती है तो लोगों ने उसकी खुशी मनाई है। 21 लाख एकड़ जमीन पर सीधी बिजाई की गई। 'आप' सरकार ने रिश्वतखोरी के खिलाफ सख्त कदम उठाए, एंटी क्रप्शन हेल्पलाइन नंबर जारी किया, पंचायती जमीनों पर कब्जे छुड़वाएं। उन्होंने 6 हजार एकड़ सरकारी जमीन को कब्जा मुक्त करवाया। 'आप' सरकार ने 25 हजार नौकरियां निकाली इसके अलावा सी.एम. मान ने जनसभा को संबोधित करते हुए शिरोमणि अकाली दल के प्रधान सुखबीर बादल व कांग्रेस भी पर तंज कसे।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here