अदालत के बाहर युवकों ने की फायरिंग, जान बचाने इधर-उधर भागे लोग

Edited By Vaneet,Updated: 03 Aug, 2019 03:29 PM

sangrur bullets fired outside the court on youth who came muscle

इस दौरान पांच रौंद से अधिक फायर हुए हैं,

संगरूर(यादविन्दर): एक तरफ जहां श्र वार को पंजाब में हाई अल्र्ट जारी किया गया था और दूसरी ओर आज संगरूर की जिला अदालत के बाहर शरेआम चली गोलियों ने सुरक्षा प्रबंधों की पोल खोल दी है। मिली जानकारी अनुसार जिला पटियाला के समाना तहसील अधीन आते गांव भीम चंदन के कुछ नौजवान और अन्य अदालत में पेशी पर आए थे और जब वह अदालत के बाहर पहुंचे तो वहां खड़े एक नौजवानों के ग्रुप के साथ उनकी बहसबाजी हो गई और उक्त नौजवानों ने गोलियां चला दी। 

PunjabKesari

इस दौरान गोलियों की आवाज सुनकर अदालत के बाहर अफरा-तफरी मच गई और जान बचाने के लिए लोग इधर-उधर भागने लगे। गोलियां चलने के कारण एकदम हड़कंप मच गया। गोलियां चलाने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए और इलाके में दहशत का माहौल बन गया। चश्मदीद गवाहों ने बताया कि वारदात दौरान मौके पर कम-से-कम चार पांच रौंद फायर हुए हैं। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!