गुरदासपुर में बंद सैलून पर फायरिंग, शटर चीर अंदर तक पहुंची गोली, फैली सनसनी

Edited By Vatika,Updated: 31 Jul, 2026 12:11 PM

gurdaspur firing

गांव फज्जुपुर में एक सैलून के शटर पर किसी अज्ञात आरोपी द्वारा फायर करने का समाचार मिला है।

गुरदासपुर (विनोद): गांव फज्जुपुर में एक सैलून के शटर पर किसी अज्ञात आरोपी द्वारा फायर करने का समाचार मिला है।  सैलून के मालिक मनोहर मसीह ने जानकारी देते हुए बताया कि कल हड़ताल की वजह से दुकानें बंद थीं और हम सुबह 8 बजे अपनी दुकान पर आए थे और सफाई करके 9 बजे चले गए। 

लेकिन बाद में शाम को जब हम करीब 5 बजे अपनी दुकान पर पहुंचे तो देखा कि शटर हिला हुआ था और अंदर का शीशा भी टूटा हुआ था, जिससे हमें शक हुआ। हमने अपनी दुकान के अंदर चेक किया तो वहां गोली का एक खोल मिला, जिसकी सूचना हमने 112 पर दी।  उन्होंने बताया कि मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने गोली का खोल अपने कब्जे में ले लिया है। 

सीसीटीवी कैमरे चेक किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमारी किसी से कोई दुश्मनी नहीं है और गोली बंद दुकान के शटर पर चलाई गई है। गोली किस समय चलाई गई, इसके बार में निश्चित नही है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से मांग की कि गोली चलाने वाले को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए। इस घटना से इलाके में और दुकान मालिक में डर का माहौल है।
 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!