Edited By Kamini,Updated: 29 Sep, 2023 03:51 PM

मोरिंडा में बेअदबी होने की घटना सामने आई है। जानकारी के अनुसार अंडर ब्रिज मोरिंडा के पास एक घर की छत से गुटका साहिब, श्री सुखमनी साहिब, सिरी साहिब के अलावा कुछ अन्य भीगे हुए धार्मिक ग्रंथ मिले हैं।
मोरिंडा : मोरिंडा में बेअदबी होने की घटना सामने आई है। जानकारी के अनुसार अंडर ब्रिज मोरिंडा के पास एक घर की छत से गुटका साहिब, श्री सुखमनी साहिब, सिरी साहिब के अलावा कुछ अन्य भीगे हुए धार्मिक ग्रंथ मिले हैं। इस संबंध में पुलिस को जानकारी देते हुए दविंदर सिंह पुत्र दलवीर सिंह निवासी वेरका प्वाइंट मोरिंडा ने बताया कि वह वेल्डिंग की दुकान पर काम करता है।
उन्होंने बताया कि वह और उसका साथी कुलवंत सिंह पुत्र सुरिंदर सिंह निवासी गांव मानखेड़ी करतार सरीए मोरिंडा की फैक्ट्री के पास बने गोदाम शेड को हटाने का काम कर रहे थे। शाम 4.30 बजे जब वे अपना काम खत्म कर रामचन्द्र सिंह पुत्र स्वर्गीय करतार सिंह के घर की छत पर सामान रखने गए, तो वहां उन्हें नित्तनेम साहिब के गुटका साहिब, श्री सुखमनी साहिब के 2 गुटका साहिब, दशम ग्रंथ साहिब की पुस्तकें, भाग पहला और भाग दूसरा, दो भागो में श्री गुरु ग्रंथ साहिब की पुस्तकें, एक भागवत गीता, एक सिरी साहिब, एक चौर साहिब, एक महान कोष, एक गुटका श्री चौपाई साहिब भीगे हुए मिलें।
दविंदर सिंह का कहना है कि उनके साथियों कुलवंत सिंह और अमनदीप सिंह ने गुरुद्वारा कोतवाली साहिब के प्रबंधन को इस बारे में बताया, जिस पर गुरुद्वारा साहिब के जत्थेदार और कुछ सिख संगत उपरोक्त धार्मिक स्वरूप को गुरु मर्यादा के अनुसार पालकी साहिब में ले गए। उन्होंने कहा कि उपरोक्त बेअदबी रामचन्द्र सिंह द्वारा की गई है। इस घटना के बारे में मोरिंडा और आसपास के लोगों को पता चला तो बड़ी संख्या में लोग मोरिंडा पुलिस स्टेशन पहुंच गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर उचित कार्रवाई शुरू कर दी है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here