पंजाब में एक बार फिर बेअदबी की कोशिश, गुरुद्वारा साहिब में गरमाया माहौल

Edited By Kalash,Updated: 13 Dec, 2025 06:15 PM

sacrilege attempt in punjab

गुरुद्वारा साहिब में उस समय तनाव का माहौल बन गया, जब एक युवक ने बेअदबी की कोशिश की।

फिरोजपुर : फिरोजपुर के गांव जीविया में एक गुरुद्वारा साहिब में उस समय तनाव का माहौल बन गया, जब एक युवक ने बेअदबी की कोशिश की। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार नशे की हालत में युवक ने गुरु ग्रंथ साहिब जी के स्वरूप को नीचे फैंकने की कोशिश की।

आरोपी को मौके पर मौजूद संगत और गांव के लोगों ने काबू कर लिया और बाद में पुलिस के हवाले कर दिया गया। सूचना मिलते ही पुलिस ने युवक को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि आरोपी कथित रूप से गुरुद्वारे की गोलक से पैसे निकालने की नीयत से अंदर दाखिल हुआ था। गांववासियों ने इस घटना को गंभीर बताते हुए दोषी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की जांच की जा रही है और तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!