पंजाब आई Russian लड़की के साथ हो गया बड़ा कांड, जानें हैरान कर देने वाला मामला

Edited By Vatika,Updated: 23 May, 2024 12:04 PM

robbery with rushian girl

कपूरथला की एक समाज सेवी संस्था के साथ रूस से भारत घूमने आए वफद  की Russian लड़के के साथ फगवाड़ा रेलवे स्टेशन पर उसका

फगवाड़ा: कपूरथला की एक समाज सेवी संस्था के साथ रूस से भारत घूमने आए वफद  की Russian लड़के के साथ फगवाड़ा रेलवे स्टेशन पर उसका पर्स खोने की घटना सामने आई है। इस संबंध में जानकारी देते हुए समाज सेवी संस्था के प्रबंधक ने बताया कि वे अक्सर आध्यात्मिक ज्ञान के लिए विदेशियों को भारत की यात्रा पर लाते हैं और उन्हें पंजाब सहित भारत के विभिन्न आध्यात्मिक, धार्मिक और ऐतिहासिक स्थानों पर ले जाते हैं। 

गत दिवस जब वह ऋषिकेश से  फगवाड़ा रेलवे स्टेशन पर पहुंचे तो एक अज्ञात ने उसके साथ आ रही एक रशियन युवती से उसका पर्स छीन लिया, जिसमें उसकी करीब 3 लाख से जायदा की भारतीय और विदेशी करंसी थी। इसके अलावा उसका पासपोर्ट बैंक के कार्ड और घर की चाबियां थी। उन्होंने बताया की वह इस घटना से काफी खौफजदा हो गए और पंजाब में बने इस माहौल से वह काफी तनाव में है।  इतना ही नहीं उन्होंने किसी भी तरह की कोई शिकायत नहीं की पर अब कपूरथला पहुंच कर उन्होंने पुलिस अधिकारियो से मुलाकात की है। वहीं फगवाड़ा के डी.एस.पी. जसप्रीत सिंह के अनुसार उन्हें अभी तक कोई शिकायत नहीं मिली है।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!