Edited By Vatika,Updated: 22 Jun, 2022 03:00 PM
पंजाब पुलिस के थानेदार का 2 अज्ञात व्यक्तियों की तरफ से ए.टी.एम. कार्ड बदलकर बैंक खाते में से 2.50
गुरदासपुरः पंजाब पुलिस के थानेदार का 2 अज्ञात व्यक्तियों की तरफ से ए.टी.एम. कार्ड बदलकर बैंक खाते में से 2.50 लाख की ठगी मारने का मामला सामने आया है। साइबर सैल द्वारा मामले की जांच के बाद खुलासा हुआ है कि वीर कुमार नामक एक पंजाब पुलिस के थानेदार के ए.टी.एम. कार्ड में जिस स्वाइप मशीन के जरिए पैसे निकलवाए गए हैं, वह स्वाइप मशीन 197 क्मयूनिकेशन के नाम पर जारी की गई है, जिसका मालिक निरवैर सिंह पुत्र कृपाल सिंह निवासी सिरसा हरियाणा है। इसके लिए मामला निरवैर सिंह और 2 अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ दर्ज किया गया है।
वीर कुमार निवासी दीनानगर ने जानकारी देते बताया कि वह जिला पठानकोट में पंजाब पुलिस में नौकरी करता है। उसका बैंक खाता एच.डी.एफ.सी. की दीनानगर ब्रांच में है। उसके खाते में 2 लाख 67 हजार रुपए जमा थे। गत दिवस सुबह 10.30 पर वह दीनानगर के एक्सिस बैंक के ए.टी.एम. में पैसे निकलवा रहा था तो 2 अज्ञात व्यक्ति अचानक उसके पीछे ए.टी.एम. के अंदर आ गए और उसने अपना कार्ड मशीन में डाला और पासर्वड लगाया तो एक आदमी उसे कहने लगा कि आपके कोर्ड का चौथा अक्षर मशीन पर शो नहीं हो रहा और खुद पैसे निकलवाकर देने का झांसा देकर उसका ए.टी.एम. कार्ड ले लिया पर फिर भी पैसे नहीं निकले तो उसका कार्ड वापिस कर दिया गया।
पीड़ित ए.एस.आई अनुसार कछ समय बाद वह बैंक में से पैसे ना निकलने के कारण पूछने गया तो पता चला कि उसके खाते में 3 ट्रांजैक्शनों के जरिए 2 लाख 49 हजार 997 रुपए स्वाइप मशीन के जरिए निकाले गए है। दरअसल, ए.टी.एम. में आए व्यक्तियों द्वारा उसका कार्ड बदलकर स्वाइप मशीन के जरिए पैसे निकलवा लिए गए थे। इस संबंधित जब डी.एस.पी. राजवीर सिंह के साथ बातचीत की गई तो उन्होंने बताया कि वीर कुमार की शिकायत पर निरवैर सिंह पुत्र कृपाल सिंह संत नगर सिरसा हरियाणा और 2 अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ केस दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी गई है।