घर में अनजान व्यक्ति की Entry Ludhiana वालों को पड़ी भारी, हैरत में डाल देगा मामला

Edited By Vatika,Updated: 04 Feb, 2026 10:10 AM

robbery in ludhiana

घर में अनजान व्यक्ति को बिना जांच-पड़ताल के दाखिल करना कितना जोखिम भरा हो

लुधियाना,(राज): घर में अनजान व्यक्ति को बिना जांच-पड़ताल के दाखिल करना कितना जोखिम भरा हो सकता है, इसकी एक ताजा मिसाल लुधियाना में देखने को मिली है। यहां एक घर में खाना बनाने का 'ट्रायल' देने आए शख्स ने हाथ साफ करते हुए घर के मंदिर में रखी बेशकीमती चांदी पर डाका डाल दिया और चांदी का समान लेकर रफ्फूचक्कर हो गया। इस मामले में थाना डिविजन नंबर 5 की पुलिस ने गुरदेव नगर के विजय घई की शिकायत पर आरोपी नौकर अजय कुमार के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है और उसकी तलाश कर रही है।

शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया कि सना खुराना नामक व्यक्ति ने 16 जनवरी को अजय कुमार कुक को उनके घर काम के लिए भेजा था। अगले दिन यानी 17 जनवरी की सुबह करीब 11:00 बजे अजय काम के सिलसिले में घर पहुंचा। उसने नौकर को पहले ट्रायल देने के लिए रसोई में भेजा। लेकिन शातिर चोर की नजरें रसोई के मसालों पर कम और घर के मंदिर पर ज्यादा थीं। जैसे ही अजय को मौका मिला, उसने बड़ी चालाकी से घर के मंदिर में हाथ साफ कर दिया। वह मंदिर में रखे चांदी के बर्तन, चांदी का झूला, सिक्के और ट्रे समेत करीब 950 ग्राम चांदी का सामान चोरी कर रफूचक्कर हो गया। काफी देर तक जब अजय नजर नहीं आया और मंदिर से सामान गायब मिला, तो घर वालों के होश उड़ गए।

पुलिस वेरिफिकेशन को ठेंगा, सबक लेने को तैयार नहीं लोग 
शहर में नौकरों द्वारा चोरी और लूट की यह कोई पहली वारदात नहीं है। आए दिन ऐसी घटनाएं सामने आने के बावजूद लोग अपनी सुरक्षा को लेकर गंभीर नहीं दिख रहे हैं। हैरानी की बात यह है कि बार-बार पुलिस और प्रशासन द्वारा आगाह करने के बावजूद लोग बिना पुलिस वेरिफिकेशन के नौकरों को सीधे घर की दहलीज पार करवा रहे हैं। पहले भी कई बार नौकरों ने खून-खराबे और बड़ी डकैती जैसी वारदातों को अंजाम दिया है, लेकिन ऐसा लगता है कि शहरवासियों को अभी तक समझे नहीं आई है। अनजान व्यक्ति पर अंधा विश्वास करने की यह लापरवाही ही चोरों और लुटेरों के हौसले बुलंद कर रही है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!