अमृतसर में गन प्वाइंट पर लूट, लुटेरों ने Medical Store पर बोला धावा

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 20 Jul, 2024 09:56 PM

robbers attacked a medical store in amritsar looted at gunpoint

अमृतसर में गन प्वाइंट पर लूट की वारदात सामने आई है। बताया जा रहा है कि हथियारबंद लुटेरों ने बंदूक की नोक पर एक मैडीकल स्टोर मालिक को निशाना बनाया है तथा वहां से नकदी लूट फरार हो गए हैं।

अमृतसर : अमृतसर में गन प्वाइंट पर लूट की वारदात सामने आई है। बताया जा रहा है कि हथियारबंद लुटेरों ने बंदूक की नोक पर एक मैडीकल स्टोर मालिक को निशाना बनाया है तथा वहां से नकदी लूट फरार हो गए हैं। जानकारी अनुसार अमृतसर के मजीठा रोड स्थित नगीना एवेन्यू में लुटेरों ने मैडीकल स्टोर को निशाना बनाया है, जिस संबंधी घटना सी.सी.टी.वी. में कैद हो गई है। वहीं वारदात के बाद इलाके में दहशत का माहौल पाया जा रहा है। 

इस संबंधी जानकारी देते पीड़ित का कहना है कि शाम करीब 6 बजे दो युवक चेहरे ढंक कर उनकी दुकान पर आए और दुकान में आते ही पिस्तौल की नोक पर सारा सामान लूट कर फरार हो गए। पीड़ित ने प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई है तथा आरोपियों को जल्द से जल्द पकड़ने की मांग की है। फिलहाल घटना बारे पुलिस में सूचना दे दी गई है तथा पुलिस अपने तरीके से मामले की छानबीन में जुट गई है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!