फाइनल पेपर की तैयारी के लिए नोट्स लेने जा रहे छात्र की सड़क हादसे में मौत

Edited By Vaneet,Updated: 22 Sep, 2020 02:03 PM

road accident student dies

बीती रात स्थानिक गुरदयाल नगर में अपने जीजा के पास रह रहे फतेहाबाद निवासी नौजवान की सड़क हादसे में मौत होने का समाचार प्राप्त हुआ है।...

अबोहर(सुनील): बीती रात स्थानिक गुरदयाल नगर में अपने जीजा के पास रह रहे फतेहाबाद निवासी नौजवान की सड़क हादसे में मौत होने का समाचार प्राप्त हुआ है। पुलिस ने मृतक की लाश को सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है और अज्ञात कार चालक विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया है।

जानकारी अनुसार फतेहाबाद निवासी राहुल पुत्र कृष्ण कुमार उम्र करीब 22 साल पिछले कुछ महीने से गुरदयाल नगर में अपने जीजा चन्द्रशेखर के पास रह रहा था और खालसा कॉलेज में बी.ए. का विद्यार्थी था। आज फाइनल पेपर होने के कारण बीती रात करीब 7 बजे वह बाइक पर हनूमानगढ़ रोड स्थित एक दुकान पर नोटस लेने जा रहा था कि रास्ते में एक कार के साथ उसकी टक्कर हो गई। जिसके साथ वह बुरी तरह घायल हो गया। नजदीक के लोगों ने उसे जल्द सरकारी अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी हालत को गंभीर देखते हुए फरीदकोट रैफर कर दिया, जहां उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। इधर, थाना नं. 1 के सब-इंस्पेक्टर बलजीत सिंह ने मृतक की लाश को अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। मृतक के जीजा के बयान पर अज्ञात कार चालक विरुद्ध आई.पी.सी. की धारा ए, 337, 338, 427, 279 के अंतर्गत मामला दर्ज कर लिया है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!