सावन पर भाई के साथ मायके आ रही गर्भवती बहन के साथ दर्दनाक हादसा, सोचा न था ऐसे आएगी मौ/त

Edited By Kalash,Updated: 19 Jul, 2025 05:42 PM

road accident death

मोटरसाइकिल पर मायके जा रही बहन की दर्दनाक मौत हो गई।

मोगा (कशिश): गत देर शाम मोगा के बाघापुराना में भयानक हादसा हो गया। इसमें भाई के साथ मोटरसाइकिल पर मायके जा रही बहन की दर्दनाक मौत हो गई। यह हादसा टिप्पर द्वारा मोटरसाइकिल को टक्कर मारने के कारण हुआ। इस हादसे में बहन की मौत हो गई, जबकि भाई का बाल-बाल बचाव हो गया। मृतका की पहचान ज्योति के रूप में हुई है, जो सावन का महीना मनाने मायके जा रही थी। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है। इस हादसे में और भी दर्दनाक बात यह है कि मृतका ज्योति गर्भवती थी।          

जानकारी के अनुसार मोगा निवासी ज्योति की कुछ समय पहले कोटकपूरा में शादी हुई थी। ज्योति बीती रात अपने भाई के साथ मोटरसाइकिल पर सावन का महीना बिताने मायके जा रही थी। जैसे ही वे बाघापुराना पहुंचे, एक तेज रफ्तार टिप्पर ने उनकी मोटरसाइकिल को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर में ज्योति गंभीर रूप से घायल हो गई और अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की जांच शुरू कर दी है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here  


 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!