Edited By Sunita sarangal,Updated: 27 Sep, 2021 11:57 AM
केंद्र सरकार द्वारा लागू तीन कृषि कानून को रद्द करवाने के लिए पिछले लंबे से संघर्ष किया जा रहा है जिसके आज किसान जत्थेबंदियों की ओर से भारत बंद की काल
भोगपुर/ गुरदासपुर (राजेश सूरी, हरमन): केंद्र सरकार द्वारा लागू तीन कृषि कानून को रद्द करवाने के लिए पिछले लंबे से संघर्ष किया जा रहा है जिसके आज किसान जत्थेबंदियों की ओर से भारत बंद की काल की गई। बंद का समय सुबह 6 बजे से शाम 4 बजे तक निर्धारित किया गया था। इस बंद का असर पंजाब के हर कोने में देखने को मिल रहा है। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए प्रशासन द्वारा पुख्ता कदम उठाए गए है।
किसान यूनियन कादियां के ब्लाक प्रधान अमरजीत सिंह चौलांग का नेतृत्व नीचे भारी संख्या में किसानों के साथ जालंधर जम्मू राष्ट्रीय मार्ग को बंद कर दिया है। ऐसे ही हाल गुरदासपुर में भी देखने को मिल रहे है। सभी बाजार बंद है और सड़क व रेल यातायात भी पूर्ण रुप से ठप्प है। किसानों द्वारा अलग-अलग स्थानों पर सुबह 6 बजे ही रोश प्रदर्शन शुरू कर दिया गया था। अमृतसर जम्मू रेल यातायात बंद कर दिया गया है और साथ ही नेशनल हाईवे पर भी अलग अलग स्थानों पर धरने लगाए है।
वहीं दूसरी और पठानकोट में किसान जत्थेबंदियों द्वारा जिला पठानकोट को बंद करने से जिले के हालात खराब होने की संभावना को मद्धेनजर जिलाधीश पठानकोट की ओर धारा 144 लागू कर गई है थी। किसी भी प्रकार के हथियार आदि लेकर घर से बाहर निकलने पर रोक लगा दी है। पठानकोट जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग को पंजाब व जम्मू-कश्मीर के प्रवेश माधोपुर में धरना लगाकर राष्ट्रीय राजमार्ग के जाम कर दिया है। लोगों को आने-जाने में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा रहा है। राष्ट्रीय राजमार्ग के दोनों और वाहनों की लंबी कतारें लग गई। जिसके चलते जिला पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंचे गए।
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here