Edited By Vatika,Updated: 17 Jun, 2022 10:41 AM
डेराबस्सी की रहने वाली तलाकशुदा महिला की शिकायत पर पुलिस ने शादी का वादा कर शारीरिक संबंध
डेराबस्सी (गुरप्रीत) : डेराबस्सी की रहने वाली तलाकशुदा महिला की शिकायत पर पुलिस ने शादी का वादा कर शारीरिक संबंध बनाने के आरोप में एक व्यक्ति के खिलाफ दुष्कर्म और धमकी देने की धाराओं के तहत आरोप केस दर्ज किया है।
आरोपी की पहचान करमदीप सिंह पुत्र करनैल सिंह गांव लोहगढ़ जीरकपुर के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ दुष्कर्म और धमकी देने के आरोप में केस दर्ज किया है। जानकारी देते हुए जांच अधिकारी प्रवीण कौर ने बताया कि 34 वर्षीय पीड़िता ने पुलिस को दिए बयानों में कहा है कि चार साल पहले उसका तलाक हो चुका है।
उसके बाद करमदीप सिंह शादी का वादा कर जीरकपुर के फ्लैट में उसके साथ रहता था। जहां वह उसके साथ शारीरिक संबंध बनाता था। जब उसने शादी करने को कहा तो उसे पीटने के साथ-साथ धमकी भी देने लगा। पुलिस ने पीड़िता के बयानों के आधार पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।