महिला को कोल्ड ड्रिंक में नशीली चीज पिलाकर किया सामूहिक दुष्कर्म

Edited By Vatika,Updated: 29 Apr, 2019 09:42 AM

rape with woman

थाना गुरुहरसहाय के अंतर्गत पड़ते गांव सैदेके मोहन में बने खेतों में 4 लोगों ने एक महिला को कोल्ड ड्रिंक में नशीली चीज पीलाकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया और फिर वहां से फरार हो गए। जिसके पश्चात महिला को उसके परिजनों ने उपचार के लिए स्थानीय अस्पताल...

गुरुहरसहाय (आवला): थाना गुरुहरसहाय के अंतर्गत पड़ते गांव सैदेके मोहन में बने खेतों में 4 लोगों ने एक महिला को कोल्ड ड्रिंक में नशीली चीज पीलाकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया और फिर वहां से फरार हो गए। जिसके पश्चात महिला को उसके परिजनों ने उपचार के लिए स्थानीय अस्पताल में दाखिल करवाया है।

इस संबंध में पुलिस ने पीड़ित महिला के बयान पर आरोपियों के खिलाफ दुष्कर्म की धाराओं तहत मामला दर्ज किया है। जानकारी देते हुए थाना गुरुहरसहाय के सहायक इंस्पैक्टर सोना सिंह ने बताया कि पुलिस को दिए बयान में विवाहिता महिला ने बताया कि वह बीते दिन जब बस अड्डा रेलवे फाटक के पास मायके जाने के लिए खड़ी थी तो वहां आरोपी राजन मोंगा पुत्र पप्पू मोंगा निवासी गुरुहरसहाय कार में आया और उसे लिफ्ट देने का कहकर अपने साथ बिठाकर ले गया। पीड़ित ने बताया कि गोलूका मौड़ में आरोपी मंगत राम पुत्र मोहन लाल निवासी पंजेके उताड़ और 2 अज्ञात व्यक्ति भी कार में बैठक गए। 

पीड़िता ने बताया कि इसके बाद आरोपियों ने उसे पीने के लिए कोल्ड ड्रिंक दी, जिसे पीते ही वह बेहोश हो गई। जिसके बाद आरोपी उसे खेतों में बने मोटर वाले कमरे में ले गए और वहां पर आरोपियों उसके साथ दुष्कर्म किया और वहां से फरार हो गए। मामले की जांच कर रहे सोना सिंह ने बताया कि पुलिस ने उक्त मामले में महिला के बयान पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करके अगली कार्रवाई शुरू कर दी है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!