नाबालिग बेटी पर गंदी नजर रखने वाले पिता ने की अश्लील हरकतें, ऐसे खुला भेद

Edited By Vatika,Updated: 14 Apr, 2021 10:48 AM

rape with minor girl by father in punjab

नाबालिगा के साथ पिता और उसका फूफा ही अश्लील हरकतें करते थे।

लुधियाना: नाबालिगा के साथ पिता और उसका फूफा ही अश्लील हरकतें करते थे। मामला 2018-19 का है। बच्ची ने महाराष्ट्र के पुणे में अपनी मां के पास पहुंचने के बाद घटना के बारे में बताया था। तब डेढ़ साल पहले अगस्त 2019 में मां की शिकायत पर महाराष्ट्र के पुणे स्थित थाना कोडवा में पुलिस ने महिला पति पुनीत जैन और ननदोई अमित जैन के साथ छेड़छाड़ की अलग-अलग धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया था, लेकिन यह मामला लुधियाना से संबंधित था। इसलिए अब जीरा नंबर एफ.आई.आर. दर्ज कर महाराष्ट्र पुलिस ने लुधियाना पुलिस को केस भेज दिया था। भाषा का फर्क होने के कारण पहले लुधियाना पुलिस ने भाषा सुधार के लिए एफ.आई.आर. वापस भेज दी थी। अब अंग्रेजी भाषा में दोबारा एफ.आई.आर. आने के बाद इस संबंधी थाना पी.ए.यू. में केस दर्ज कर अगली जांच शुरू कर दी गई है।

जानें क्या है पूरा मामला 
पीड़िता की मां ने पुलिस को दी शिकायत में बताया है कि वह गोल्फलिंक फ्लैट में अपने परिवार के साथ वर्ष 2018 में रहती थी। वह बच्चों को घर जाकर ट्यूशन पढ़ाती थी। उस दौरान उसकी नाबालिग बेटी घर में अकेली होती थी। जब वह लुधियाना छोड कर महाराष्ट्र चली गई तो उसकी बेटी ने बताया था कि जब वह ट्यूशन पढ़ाने के लिए चली जाती है तो उसके पिता पुनीत जैन और फूफा अमित जैन उसके साथ अश्लील हरकतें करते थे। जब वह विरोध करती है तो उसे धमकियां दी जाती थी।

इसके बाद उन्होने महाराष्ट्र के पुणे स्थित थाना कोडवा में शिकायत दी थी। तब पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया था। मामला लुधियाना का होने के कारण महाराष्ट्र पुलिस ने केस लुधियाना ट्रांसफर कर दिया था। लेकिन महाराष्ट्र से दर्ज हुई एफ.आई.आर. मराठी भाषा में थी। जोकि लुधियाना पुलिस को समझ नहीं आई थी। इसलिए उन्होने एफ.आई.आर. की भाषा ट्रांसलेट करके भेजने के लिए फिर महाराष्ट्र भेज दी थी, जोकि अब अंग्रेजी भाषा में उसका ट्रांसटेल होकर आया। इसके बाद लुधियाना में केस दर्ज हुआ।थाना पी.ए.यू. के जांच अधिकारी अमरीक सिंह ने बताया कि आरोपी अभी फरार है। उनकी तलाश में छापामारी की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!