कमरे में बंद कर नाबालिगा से किया रेप, भाई ने बनाई Video,ऐसे खुला राज

Edited By Vatika,Updated: 27 Nov, 2020 12:33 PM

rape with minor girl

फूड कार्नर चलाने वाले नौजवान ने 14 वर्षीय नाबालिगा के साथ बलात्कार किया, जिसकी उसके चचेरे भाई ने मोबाइल पर वीडियो भी बनाई।

लुधियाना (राज): फूड कार्नर चलाने वाले नौजवान ने 14 वर्षीय नाबालिगा के साथ बलात्कार किया, जिसकी उसके चचेरे भाई ने मोबाइल पर वीडियो भी बनाई। इसके बाद उसे धमकाया। नाबालिगा ने अपने परिवार को कुछ नहीं बताया। एक महीने बाद जब नाबालिगा गर्भवती हुई तो परिवार को इस बात का पता लगा। फिर शिकायत पुलिस को दी गई। थाना पी.ए.यू. की पुलिस ने पीड़िता के पिता के बयानों के आधार पर आरोपी शिव शंकर और उसके चचेरे भाई मुनीश कुमार के खिलाफ केस दर्ज किया है। 

अल्ट्रासाउंड दौरान उड़े परिवार के होश 
पीड़िता के पिता ने पुलिस को शिकायत में बताया कि वह प्राईवेट कंपनी में काम करता है, जबकि उसकी पत्नी सब्ज़ी बेचती है। उसकी 14 साल की बेटी नज़दीक स्कूल में 8वीं में पढ़ती है। उसकी बेटी की 2-3 दिनों से हालत ठीक नहीं थी। वह बार -बार उल्टियां कर रही थी। इसलिए पहले तो उन्होंने क्लीनिक से दवा लेकर दी लेकिन कोई प्रभाव नहीं हुआ तो उन्होंने बेटी का प्राईवेट अस्पताल में चैकअप करवाया। जब डाक्टरों ने उसकी बेटी का अल्ट्रासाउंड किया तो उन्होंने बताया कि उसकी बेटी एक महीने की गर्भवती है। यह सुनकर उन के होश उड़ गए। 

इसके बाद वह घर पहुंचे और बेटी से पूछा तब उसकी बेटी ने डरते हुए सारी घटना उसे बताई। उस ने बताया कि वह मां के साथ साउथ सिटी पुल के पास फास्ट फूड की रेहड़ी लगाने वाले शिव शंकर को सब्जियां देने के लिए जाती थी। एक महीनें पहले जब वह उसके पास गई तो आरोपी शिव शंकर उसे नज़दीक बने एक कमरे में ले गया और उसके साथ रेप किया। इसके बाद उसके चचेरे भाई मनीष कुमार ने उसकी वीडियो बनाई और उसे धमकाया कि यदि किसी को बताया तो वह वीडियो वायरल कर देंगे। जिस डर से उसने कुछ नहीं बताया। उधर एस.एच. ओ. परमदीप सिंह ने बताया कि शिव शंकर और मुनीश पर केस दर्ज कर कर शिव शंकर को काबू कर लिया गया है। दूसरे आरोपी मनीष को भी जल्द काबू कर लिया जाएगा। 
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!