लुधियाना में 7 वर्षीय लड़की से बलात्कार, हत्या

Edited By Mohit,Updated: 10 Mar, 2019 08:17 PM

rape case

पंजाब के दोराहा कस्बे में पिता के रिश्तेदार ने अपहरण के बाद सात साल की एक लड़की की कथित रूप से बलात्कार के बाद हत्या कर दी। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

लुधियानाः पंजाब के दोराहा कस्बे में पिता के रिश्तेदार ने अपहरण के बाद सात साल की एक लड़की की कथित रूप से बलात्कार के बाद हत्या कर दी। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।   

पीडि़ता की मां ने मामले की शिकायत दर्ज कराई। इसमें पुलिस को बताया गया कि मुख्य आरोपी उसके पति का रिश्तेदार है जो शनिवार की रात उनके घर आया था।   पुलिस ने बताया कि लड़की के पिता किसी काम से बाहर गए हुए थे। आरोपी ने लड़की का कथित रूप से अपहरण कर लिया और उसे रेल पटरी के नजदीक स्थित खाली मैदान पर ले गया। यहां उसकी बलात्कार के बाद हत्या कर दी गयी।   

उन्होंने बताया कि उसका शव वहां पाया गया। पुलिस ने बताया कि एक अन्य व्यक्ति ने अपराध में आरोपी की कथित रूप से मदद की।  दोराहा पुलिस थाने के प्रभारी निरीक्षक करनैल सिंह ने बताया कि पॉस्को एक्ट और भादंसं की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। दोनों आरोपियों की तलाश की जा रही है। 
 

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!