Punjab Flood Alert : यात्री दें ध्यान! रेलवे विभाग ने इस रूट की ट्रेनें की रद्द

Edited By Urmila,Updated: 02 Sep, 2025 04:17 PM

railway department cancelled trains on this route

कठुआ-माधोपुर के बीच स्थित रेलवे ब्रिज नंबर 17, हीरानगर-गगवाल के मध्य स्थित रेलवे ब्रिज नंबर 137, मक्खू-गिदड़पिंडी के मध्य स्थित रेलवे ब्रिज नंबर 84 में मंगलवार को दरियाओं के पानी का लेवल रेलवे ट्रैक को छूने लगा है।

फिरोजपुर (मलहोत्रा) : कठुआ-माधोपुर के बीच स्थित रेलवे ब्रिज नंबर 17, हीरानगर-गगवाल के मध्य स्थित रेलवे ब्रिज नंबर 137, मक्खू-गिदड़पिंडी के मध्य स्थित रेलवे ब्रिज नंबर 84 में मंगलवार को दरियाओं के पानी का लेवल रेलवे ट्रैक को छूने लगा है जिसके चलते रेल विभाग ने सावधानी के तौर पर पठानकोट-ऊधमपुर के मध्य चलने वालीं दो रेलगाड़ियों को पूर्णता रद्द कर दिया है। इसके अलावा फिरोजपुर-जालंधर के मध्य चलने वालीं 4 रेलगाड़ियों को बीच रास्ते शार्ट टर्मीनेट कर वापिस लौटा दिया गया। 

विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार पठानकोट-ऊधमपुर-पठानकोट के मध्य चलने वाली गाड़ी संखया 74907-74909 को मंगलवार पूर्णता रद्द रखा गया। फिरोजपुर-जालंधर ट्रैक पर चलने वाली पैसेंजर गाड़ी 74934 को मक्खू के आगे रद्द कर दिया गया। इसी के साथ इसी रूट पर जालंधर-फिरोजपुर के मध्य चलने वाली गाड़ी संखया 74931, 74933, 74935, 74936, 74938, 54643, 54644 को लोहियां खास स्टेशन से आगे रद्द करते हुए यहीं से वापिस जालंधर लौटा दिया गया।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here  

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!