Edited By Vatika,Updated: 04 Nov, 2026 03:30 PM

आम आदमी पार्टी ने वर्ष 2027 में होने वाले पंजाब विधानसभा चुनाव को लेकर कुछ दिन पहले ...
बाघापुराना: आम आदमी पार्टी ने वर्ष 2027 में होने वाले पंजाब विधानसभा चुनाव को लेकर कुछ दिन पहले 40 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की थी। इसमें मोगा विधानसभा क्षेत्र से मौजूदा विधायक डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ा को दोबारा पार्टी का उम्मीदवार घोषित किया गया है।
इसी बीच मोगा में उनके घर पर सुबह से ही प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम की छापेमारी चलने की खबर सामने आई। इसके बाद अब बाघापुराना के मोगा रोड स्थित आशीर्वाद नशा मुक्ति अस्पताल में भी ED की टीम की ओर से छापेमारी किए जाने की सूचना है।
जानकारी के मुताबिक, ED की इस कार्रवाई को लेकर इलाके में काफी चर्चा है। सूत्रों का दावा है कि इस अस्पताल का संबंध मोगा की विधायक डॉ. अमनदीप कौर के पति डॉ. राकेश अरोड़ा से है। हालांकि, छापेमारी के पीछे के कारणों और जांच के संबंध में अभी तक आधिकारिक तौर पर कोई जानकारी सामने नहीं आई है।