वाह जी वाह! बेटी के लिए खरीदे Birthday Gift से करोड़पति बन गया परिवार

Edited By Kalash,Updated: 23 Nov, 2025 06:14 PM

punjabi won 3 crore

बेटी के जन्मदिन पर खरीदे गए गिफ्ट ने परिवार की जिदगी बदल दी।

पंजाब डेस्क : पंजाब के लोगों की लगातार किस्मत चमक रही है और वह लखपति-करोड़पति बन रहे हैं। ऐसा ही एक बार फिर लुधियाना में हुआ है। यहां बेटी के जन्मदिन पर खरीदे गए गिफ्ट ने परिवार की जिदगी बदल दी। जगराओं के बंसी गांव में रहने वाले एक परिवार ने तीन करोड़ रुपये की लॉटरी जीती है। लॉटरी विजेता माहेश्वरी साहनी ने बताया कि वह अपनी बेटी की स्कूल फीस भरने के लिए लोगों के घरों में काम करती थी। अब रातों-रात परिवार की किस्मत ऐसी बदली कि वे करोड़पति बन गए हैं।

माहेश्वरी साहनी ने बताया कि उनकी बेटी का जन्मदिन 17 तारीख को था और वह उसे कोई अच्छा गिफ्ट देना चाहती थी। इसके बाद उन्होंने 2 हजार रुपये के चार लॉटरी टिकट खरीदे और आज उन्हें पता चला कि उसने तीन करोड़ का इनाम जीता है। इससे लड़की और उसके माता-पिता बहुत खुश हैं। माता-पिता का कहना है कि उनकी बेटी ने जिंदगी बदल दी है। 

माहेश्वरी साहनी ने भावुक होकर कहा कि उन्होंने शुरू से ही अपनी बेटी के सुनहरे भविष्य का सपना देखा था। वह अपनी स्कूल फीस भरने के लिए लोगों के घरों में काम करती थी। अब जब भगवान ने उनकी बेटी को इतनी दौलत दी है, तो वह इसे बेटी के अच्छे भविष्य पर ही लगाएंगी।
 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!