सदमे में पंजाबी सिंगर रणजीत बावा, सोशल मीडिया पर लिखी भावुक कर देने वाली बातें..

Edited By Vatika,Updated: 09 Jan, 2023 11:59 AM

punjabi singer ranjit bawa in shock

कार जालंधर के मकसूदा बाइपास पर हादसे का शिकार हो गई।

पंजाब डेस्कः मशहूर पंजाबी गायक और अदाकार रणजीत बावा के मैनेजर डिप्टी वोहरा की गत दिवस सड़क हादसे में मौत हो गई। बताया जा रहा है कि रणजीत बावा का शो खत्म होने के बाद डिप्टी वोहरा अपने घर बटाला में जा रहे थे। इस दौरान रात 10.30 बजे के करीब उसकी कार जालंधर के मकसूदा बाइपास पर हादसे का शिकार हो गई। 

PunjabKesari

मैनेजर डिप्टी वोहरा की मौत पर रणजीत बावा ने दुख व्यक्त करते हुए सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर की। पोस्ट में लिखा, " मेरा भाई डिप्टी वोहरा इस दुनिया को छोड़ कर चला गया..भाई अभी हमने बहुत काम करना था..बहुत आगे जाना था..हमारी 20 साल की यारी तोड़ गया यारा.. मैं कहां से तलाश करूंगा तुम्हारे जैसा इमानदार, दलेर और दिल का राजा भाई..अलविदा भाई...।

बता दें कि बोहरा की गाड़ी गांव लिद्दड़ां के पास एक पिल्लर के साथ टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि उनकी मौके पर ही मौत हो गई। सब-इंस्पेक्टर कुलबीर सिंह ने बताया कि उन्हें बीती रात 12 बजे के करीब सूचना मिली कि एक ब्रिजा कार तेज रफ्तार के साथ जा रही थी जो गांव लिद्दड़ा के पास पुल के पिल्लर के साथ टकरा गई और बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।  मौके पर ही कार सवार की मौत हो गई थी। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!