Punjab : ट्रेन से गिरकर नौजवान की मौत, रेलवे ट्रैक के किनारे मिला था घायलावस्था में

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 22 Oct, 2024 11:56 PM

punjab young man dies after falling from a train

दिल्ली-लुधियाना रेलवे लाइन पर गांव जसपालों के पास ट्रेन से गिरकर घायल हुए एक 25 वर्षीय युवक की अस्पताल में दर्दनाक मौत हो जाने का समाचार प्राप्त हुआ है।

दोराहा (विनायक)- : दिल्ली-लुधियाना रेलवे लाइन पर गांव जसपालों के पास ट्रेन से गिरकर घायल हुए एक 25 वर्षीय युवक की अस्पताल में दर्दनाक मौत हो जाने का समाचार प्राप्त हुआ है। रेलवे पुलिस को 20 अक्टूबर को सुबह करीब 8.30 बजे एक युवक के घायल अवस्था में रेलवे ट्रैक के किनारे गिरे होने की सूचना मिली थी, जिस पर उसे तुरंत उठाया गया और खन्ना के सरकारी अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद लुधियाना के सिविल अस्पताल में रेफर कर दिया गया, जहां उसकी मौत हो गई।

इस हादसे को लेकर रेलवे पुलिस चौकी दोराहा के प्रभारी ए.एस.आई. हिम्मत सिंह ने बताया कि मृतक युवक की पहचान नहीं हो सकी है, जो मूल रूप से प्रवासी प्रतीत हो रहा है। रेलवे पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम और पहचान के लिए सिविल अस्पताल खन्ना के शवगृह में रखवा दिया है। पुलिस इस मामले की जांच के साथ-साथ मृतक युवक की पहचान करने की भी कोशिश कर रही है। वह किस ट्रेन से गिरा इसका अभी तक पता नहीं चल सका है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!