Punjab Weather: पंजाब में ठंड का कहर,  मौसम विभाग ने जारी किया Alert, पढ़ें...

Edited By Vatika,Updated: 13 Dec, 2024 11:00 AM

punjab weather alert

उत्तर भारत सहित पंजाब में ठंड का कहर जारी है।

पंजाब डेस्कः उत्तर भारत सहित पंजाब में ठंड का कहर जारी है। मौसम विभाग के अनुसार राज्य में शीतलहर का अलर्ट जारी किया गया है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने बच्चों और बुजुर्गों को घरों में ही रहने की सलाह दी है।  विभाग के अनुसार फरीदकोट  व पठानकोट राज्य में सबसे ठंडे रहे। जिला फरीदकोट में न्यूनतम तापमान 3 डिग्री सेल्सियस, पठानकोट में 4.3 डिग्री, बठिंडा में 4.6 डिग्री सऔर पटियाला में 4.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है। वहीं अमृतसर में न्यूनतम तापमान 5 डिग्री जबकि लुधियाना में न्यूनतम तापमान 6.2 डिग्री सेल्सियस रहा है। 

बच्चे हो रहे अलग-अलग बीमारियों के शिकार
बढ़ रही सर्दी ने छोटे और नवजात बच्चों को गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं में डाल दिया है, जिसके कारण वे निमोनियां के अलावा, छाती की बीमारियों, सर्दी, तेज बुखार, सांस लेने की समस्याओं, पेट की बीमारियों से पीड़ित हैं। इस बीच बच्चों की तबीयत खराब होने के कारण उन्हें विशेषज्ञ डॉक्टरों के पास जाने को मजबूर होना पड़ता है। इन बीमारियों के कारण अस्पतालों में मरीजों की संख्या दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही है। इस बारे में बात करते हुए बच्चों के रोगों के विशेषज्ञ ने कहा कि बढ़ती सर्दी के कारण तापमान में काफी गिरावट आई है, जिसके कारण बच्चे विभिन्न बीमारियों से घिरने लगे हैं। उन्होंने बच्चों के अभिभावकों से अपील की कि वे सर्दी में बाजार के सामान से परहेज करें और बच्चों को गर्म कपड़े डाले।

उत्तर पश्चिमी हवाओं से गिरा पारा 
8 और 9 दिसम्बर को शिमला समेत सोलन में 27 बरस बाद इतनी जल्दी बर्फ गिरने का असर अब मैदानी इलाकों तक पहुंचना शुरू हुआ है। पिछले कई बरसों सेशिमला या आसपासदिसम्बर के महीने में बर्फ नहीं गिर रही थी। इसलिए मैदानी इलाकों में भी ठंड दिसम्बर के आखिर में शुरू होकर जनवरी में पीक पर जा रही थी। इस बार ठंड जल्दी आई है। इसकी वजह ये है कि इन दिनों हवाएं चलने का पैट्रन उत्तर से पश्चिम की ओर से रहता है। पहाड़ों पर हालिया जल्दी हिमपात के बाद वहां पर शीतलहर शुरू हो चुकी है। उन इलाकों से आने वाली उत्तर पश्चिमी हवाएं नमी और ठंड को लेकर मैदानों में आ रही हैं। इसलिए अब सभी मैदानी इलाकों में रात के तापमान में भारी गिरावट दर्ज की जा रही है। चंडीगढ़ समेत पंजाब और हरियाणा के इलाकों में पहुंच रही इन ठंडी हवाओं की वजह से ही रात में कई जगहों पर तापमान 3 डिग्री तक गिर गया है।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!