Punjab : मामला अवैध संबंधों के चलते महिला की हत्या का, पुलिस ने चंद घंटों में सुलझाई कत्ल की गुत्थी

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 06 Sep, 2024 11:34 PM

punjab the case is of a woman being murdered due to illicit relations

खन्ना पुलिस ने एक महिला के अंधे कत्ल के जघन्य अपराध को कुछ ही घंटों में ट्रेस करने में सफलता हासिल करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

खन्ना/पायल (कमल, विनायक ) :  खन्ना पुलिस ने एक महिला के अंधे कत्ल के जघन्य अपराध को कुछ ही घंटों में ट्रेस करने में सफलता हासिल करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इस संबंधी जानकारी देते एस.एस.पी. अश्विनी गोत्याल ने बताया कि 5 सितम्बर को मलौद थाने के अंतर्गत आने वाले गांव में एक महिला की हत्या की सूचना पुलिस को मिली थी। थाना मलौद को दिए बयान में गुलराज सिंह ने लिखवाया कि बबलू 30-32 साल से जसवीर सिंह निवासी सियाड़ के घर रहता था, जिसे करीब 3-4 महीने पहले जसवीर सिंह उक्त ने अपने घर से निकाल दिया था।

दिनांक 5 सितम्बर को शाम को करीब 7:15 बजे उसकी (गुलराज सिंह) पत्नी सतपाल कौर घर से लोधी पत्ती में किसी के घर काम के लिए गई थी, जो रात 8:30 तक घर वापस नहीं आई, जिसे देखने के लिए वह भी घर से चल पड़ा और उसने गांव के सरपंच प्रगट सिंह पुत्र बलबीर सिंह को बुलाकर सारी बात बताई आसपास तलाश करते रहे। जब उन्होंने बे आबाद जगह की ओर जाकर देखा तो सतपाल कौर का शव अर्ध नग्न अवस्था में पड़ा मिला, उसके मुंह के चोट के निशान थे। इस उपरांत एस.पी.डी. सौरव जिंदल, डी.एस.पी. पायल दीपक राय, एस.एच.ओ. थाना मलौद सतनाम सिंह पुलिस पार्टी सहित मौके पर पहुंचे।

गांव वासियों की मदद से मामले को ट्रेस करते मृतक सतपाल कौर के कत्ल के आरोपी बिहार निवासी बबलू यादव, जोकि कत्ल कर फरार होने की कोशिश में था, उसे वारदात के 6 घंटों के अंदर ही मलौद बस अड्डा से गिरफ्तार कर लिया। एस.एस.पी. ने बताया कि आरोपी बबलू और मृतका सतपाल कौर के निजी संबंध थे। मृतका सतपाल कौर का पति गुलराज सिंह इसके खिलाफ था, जिस पर कुछ समय दोनों ने अपने संबंधों को बंद कर दिया था। आरोपी के खिलाफ मुकद्दमा दर्ज कर पूछताछ दौरान आरोपी ने कत्ल के लिए इस्तेमाल की गई फट्टी लकड़ी और आरोपी द्वारा उस समय पहनी हुई शर्ट (खून लगी) बरामद कर की।

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!