Punjab में स्कूल टीचर की नाबालिग से शर्मनाक हरकत के बाद विभाग का सख्त Action

Edited By Vatika,Updated: 25 Sep, 2025 04:00 PM

punjab strict action

पंजाब केसरी में छपी खबर के बाद जिल शिक्षा अधिकारी ने आरोपी

तरनतारन(रमन): सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में पढ़ने वाले नाबालिग लड़के के साथ कुकर्म का मामला सामने आने के बाद थाना खेमकरण की पुलिस ने जहां अज्ञात आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है वहीं शिक्षा विभाग द्वारा संबंधित टीचर को सस्पेंड करते हुए पठानकोट हेडक्वार्टर भेज दिया गया है। दरअसल, पंजाब केसरी में छपी खबर के बाद जिल शिक्षा अधिकारी ने आरोपी टीचर हरजिंदर सिंह को यहां से सस्पैंड कर पठानकोट भेज दिया है। फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की जांच में जुट गई है। 

PunjabKesari


क्या है मामला 
बेहद हैरानी की बात है कि शिक्षा के मंदिर कहे जाने वाले स्कूल में इसी स्कूल के एक शिक्षक ने यह शर्मनाक हरकत की। जब इस संबंध में संबंधित थाने के प्रमुख से शिकायत की गई, तो संबंधित शिक्षक को थाने बुलाकर गिरफ्तार करने की बजाय, थाना प्रमुख ने उसे घर भेज दिया, जो लगातार स्कूल में अपनी उपस्थिति दर्ज करा रहा है।  जिला बाल सुरक्षा अधिकारी राजेश कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि 19 सितंबर को स्कूल प्रिंसिपल की ओर से भारत-पाकिस्तान सीमा पर स्थित एक सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में पढ़ने वाले नाबालिग लड़के के साथ बलात्कार के संबंध में लिखित में शिकायत मिली थी। जिसके साथ एक पेन ड्राइव भेजकर सबूत भी पेश किए गए थे। इस मास्टर ने शर्मनाक हरकत करते हुए एक अन्य नाबालिग बच्चे का वीडियो बनाने में भी मदद ली, जिससे साफ है कि यह साइंस मास्टर स्कूल में बच्चों को पढ़ाने की बजाय गंदी शिक्षा देने में कामयाब हो रहा है। यह मामला तुरंत जिले के डिप्टी कमिश्नर श्री राहुल के साथ साझा किया गया, जिन्होंने इस शर्मनाक हरकत को अंजाम देने वाले टीचर के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के आदेश जारी किए थे।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!