Punjab Roadways की बसों में सफर करने वालों जरा ध्यान दें.. पड़ गया बड़ा पंगा

Edited By Vatika,Updated: 30 Jun, 2025 12:18 PM

punjab roadways bus

हिमाचल, जम्मू और कश्मीर से चंडीगढ़ की ओर आ रही पंजाब रोडवेज की बसों के स्टाफ

खरड़ (रणबीर): पंजाब रोडवेज कर्मचारी यूनियन द्वारा अपनी मांगों को लेकर आज चंडीगढ़ में धरना देने का कार्यक्रम तय किया गया था। इसी के तहत पंजाब भर से रोडवेज यूनियन के सदस्य सेक्टर-17 चंडीगढ़ जा रहे थे, लेकिन यूनियन के कुछ नेताओं को पुलिस ने धरना शुरू होने से पहले ही रोक लिया।

इसको लेकर पंजाब के विभिन्न जिलों, हिमाचल, जम्मू और कश्मीर से चंडीगढ़ की ओर आ रही पंजाब रोडवेज की बसों के स्टाफ ने देशूमाजरा के पास धरना शुरू कर दिया। इसके चलते सड़कों पर भारी जाम लग गया है।

यूनियन के सदस्यों का कहना है कि वे शांतिपूर्वक तरीके से धरना देने जा रहे थे, लेकिन उनके साथ धक्का-मुक्की की गई। पुलिस ने कर्मचारियों को जबरन रोक दिया, जिसकी वजह से सड़क यातायात पूरी तरह से ठप्प हो गया है। पुलिस मौके पर पहुंचकर प्रदर्शनकारियों को समझाने का प्रयास किया जा रहा है, लेकिन लोग बेहद परेशान हो रहे हैं। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि जब तक उन्हें चंडीगढ़ जाने की इजाजत नहीं दी जाती, उनका धरना जारी रहेगा।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!