Punjab : ट्रेन संबंधी जानकारी पाने के लिए रेलवे ने जारी किए Helpline नंबर

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 27 Aug, 2025 05:45 PM

punjab railways issues helpline numbers

बाढ़ की मार झेल रहे पंजाब में जहां पुलिस एवं सिविल प्रशासन लोगों के बचाव के लिए ऐड़ी-चोटी का जोर लगा रहा है, वहीं आपदा के समय में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले रेल विभाग ने भी लोगों की सुविधा के लिए हैल्पलाईन नंबर जारी कर दिए हैं।

फिरोजपुर (मल्होत्रा) : बाढ़ की मार झेल रहे पंजाब में जहां पुलिस एवं सिविल प्रशासन लोगों के बचाव के लिए ऐड़ी-चोटी का जोर लगा रहा है, वहीं आपदा के समय में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले रेल विभाग ने भी लोगों की सुविधा के लिए हैल्पलाईन नंबर जारी कर दिए हैं। 

उत्तर रेलवे के चीफ जनसंपर्क अधिकारी हिमांशु उपाध्याय ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में लगातार हो रही बारिश एवं पंजाब में डैमों एवं नदियां उफान पर होने के कारण रेल यातायात में बाधाएं उत्पन्न हो रही हैं, जिसके चलते कुछ ट्रेनों को रूट बदल कर चलाया जा रहा है या रद्द किया जा रहा है। ऐसे में यात्रियों एवं उनके संबंधियों को हर सही सूचना पहुँचाने के लिए दिल्ली, फिरोजपुर, अंबाला और जम्मूतवी डिवीजनों के हैल्पलाईन नंबर जारी किए गए हैं। रेलवे संबंधी किसी भी सूचना के लिए लोग निम्नलिखित नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं।

फिरोजपुर डिवीजन - 97792-33942

जम्मू डिवीजन - 78888-39911

अंबाला डिवीजन - 97295-39980

दिल्ली डिवीजन - 97176-49915

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!