Punjab Police ने अपने ही कर्मचारी को महिला सहित किया गिरफ्तार, हैरान कर देने वाला है मामला

Edited By Vatika,Updated: 18 Jul, 2024 03:25 PM

punjab police arrested its own employee along with a woman

पुलिस ने नशे के खिलाफ विशेष अभियान चलाया है और इसके लिए जनता का भी सहयोग मांगा जा रहा है।

मोहाली: मोहाली STF ने एक पुलिसकर्मी और उसकी महिला साथी को आधा किलो हेरोइन के सहित  गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार पुलिसकर्मी फरीदकोट जिले की पुलिस लाइन में तैनात है। जानकारी के अनुसार उक्त पुलिसकर्मी कुछ समय पहले ही बहाल होकर फरीदकोट पुलिस लाइन में तैनात हुआ था।

गिरफ्तार आरोपी का नाम गुरप्रीत सिंह और महिला का नाम नवकिरण कौर बताया जा रहा है। यह भी कहा जा रहा है कि इस मामले में अभी एक और आरोपी की गिरफ्तारी होनी बाकी है। पुलिस द्वारा प्रैस कांफ्रेंस के दौरान घटना की विस्तृत जानकारी दी जाएगी।

बता दें कि पंजाब को नशे के दलदल से बाहर निकालने के लिए मुख्यमंत्री भगवंत मान की ओर से पंजाब पुलिस को सख्त आदेश दिए गए हैं। इन सबके चलते पुलिस विभाग के आधुनिकीकरण के साथ-साथ लंबे समय से एक ही थाने या जिले में तैनात पुलिस कर्मियों और पदाधिकारियों का बड़े पैमाने पर तबादला किया गया है। पुलिस ने नशे के खिलाफ विशेष अभियान चलाया है और इसके लिए जनता का भी सहयोग मांगा जा रहा है।
 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!