Punjab : गौ तस्करों पर पुलिस का Actoin, गऊओं से भरा ट्रक बरामद

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 20 Sep, 2024 07:37 PM

punjab police action on cow smugglers

थाना दीनानगर की पुलिस ने एक ट्रक में से 13 गायों को बरामद किया है। पुलिस ने इस मामले में 2 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। डीएसपी सुरिंदर सिंह ने बताया कि ट्रक ड्राइवर शबीर, निवासी अनंतनगर, ट्रक में 13 गायों को लादकर जम्मू-कश्मीर ले जा रहा था।

दीनानगर (हरजिंद्र सिंह गोराया): थाना दीनानगर की पुलिस ने एक ट्रक में से 13 गायों को बरामद किया है। पुलिस ने इस मामले में 2 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। डीएसपी सुरिंदर सिंह ने बताया कि ट्रक ड्राइवर शबीर, निवासी अनंतनगर, ट्रक में 13 गायों को लादकर जम्मू-कश्मीर ले जा रहा था। ट्रक की तलाशी के दौरान 13 गायें बरामद हुईं हैं, जिन्हें तरसयोग हालात में बांधा गया था। बाद में पता चला कि स्थानीय निवासी सत्ता मसीह, निवासी लोहगढ़, ने मुलजिमों को पनाह दी हुई थी। इस कारण उसे भी इस केस में नामजद किया गया है। फिलहाल दोनों आरोपी फरार हैं। गायों को कलानौर के गाय शेड में भेजा गया है।

वहीं दूसरी तरफ, इस संबंध में शिवसेना नेता अजय कुमार ने बताया कि इलाके में ऐसा धंधा करने वाले लोगों को बख्शा नहीं जाएगा और शिवसेना की ओर से हमेशा ऐसे धंधों पर नज़र रखी जाती है। उन्होंने कहा कि इस धंधे से जुड़े लोगों द्वारा गायों का गलत कारोबार किया जा रहा है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि इस धंधे से जुड़े लोगों को पूरी सख्ती के साथ नकेल कसनी चाहिए।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!