पुलिस की बड़ी कामयाबी, नाकाबंदी के दौरान अवैध शराब बरामद

Edited By Kamini,Updated: 08 Aug, 2026 03:43 PM

illegal liquor recovered

गुरदासपुर पुलिस द्वारा नशा तस्करों और भगोड़ों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत चेकिंग और नाकाबंदी के अच्छे नतीजे सामने आने लगे हैं।

गुरदासपुर (हरमन): गुरदासपुर पुलिस द्वारा नशा तस्करों और भगोड़ों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत चेकिंग और नाकाबंदी के अच्छे नतीजे सामने आने लगे हैं। पिछले 2 दिनों के दौरान पुलिस ने कई भगोड़ों और नशा तस्करों को गिरफ्तार करने के साथ-साथ बड़ी मात्रा में नशीले पदार्थ भी बरामद किए हैं। इसी अभियान के तहत थाना तिब्बड़ पुलिस को नाकाबंदी के दौरान बड़ी सफलता मिली है।

जानकारी के अनुसार थाना तिब्बड़ पुलिस द्वारा नाकाबंदी के दौरान एक महिंद्रा मैटाडोर को रोककर उसकी तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान वाहन से 6 लाख लीटर अवैध शराब बरामद होने का दावा किया गया है। पुलिस ने मामले में वाहन चला रहे एक व्यक्ति को मौके पर गिरफ्तार कर लिया, जबकि उसका दूसरा साथी पुलिस को चकमा देकर फरार होने में कामयाब हो गया।

प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया है कि यह अवैध शराब काहनूवान से धारीवाल की ओर बेचने के लिए ले जाई जा रही थी। पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए आरोपी से पूछताछ की जा रही है, ताकि अवैध शराब की सप्लाई से जुड़े अन्य लोगों तक भी पहुंच बनाई जा सके। डीएसपी शाहबाज सिंह ने बताया कि गिरफ्तार किए गए व्यक्ति से गहन पूछताछ की जा रही है। पूछताछ के दौरान अवैध शराब की सप्लाई से जुड़े अन्य लोगों के संबंध में खुलासे होने की संभावना है और मामले में आगे और गिरफ्तारियां भी हो सकती हैं।

पुलिस द्वारा फरार हुए दूसरे आरोपी की तलाश भी शुरू कर दी गई है। अधिकारियों के अनुसार नशा तस्करी और अवैध शराब के कारोबार पर लगाम लगाने के लिए चेकिंग और नाकाबंदी अभियान को और तेज किया जाएगा।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!