Gurdaspur : वंदे भारत आने से पहले रेलवे स्टेशन पर सर्च ऑपरेशन, दिखी पुलिस ही पुलिस

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 28 Jul, 2026 06:18 PM

gurdaspur search operation at the station ahead of vande bharat s arrival

जिला पुलिस गुरदासपुर के बम निरोधक दस्ते द्वारा रेलवे स्टेशन पर वंदे भारत रेलगाड़ी के पंहुचने से पहले रेलवे स्टेशन पर चलाया विशेष सर्च अभियान।

गुरदासपुर  (विनोद): जिला पुलिस गुरदासपुर के बम निरोधक दस्ते द्वारा रेलवे स्टेशन पर वंदे भारत रेलगाड़ी के पंहुचने से पहले रेलवे स्टेशन पर चलाया विशेष सर्च अभियान। जिस अधीन बम निरोधक दस्ते द्वारा डॉग स्क्वायड के साथ रेलवे स्टेशन पर रेलगाड़ी का इंतजार करने वाली सवारियों के सामान की चैकिंग सहित रेलवे स्टेशन के विश्राम घर, सारे प्लेट फार्म तथा रेलवे स्टेशन को आने-जाने वाले रास्ते की सख्ती से चैकिंग की।  

पुलिस अधिकारियों के अनुसार इस तरह की चेकिंग पुलिस द्वारा समय-समय पर की जाती रहती है। लोगों की सुरक्षा को यकीनी बनाने के लिए यह विशेष सर्च अभियान बहुत जरूरी है। इस तरह के अभियान बस स्टैंड, सब्जी मंडी, सार्वजनिक स्थानों, बाजारों आदि में चलाए जाते हैं।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!