Punjab : कुत्तों की दौड़ विवाद में युवक का कत्ल: पुलिस ने 48 घंटे में दो आरोपी किए गिरफ्तार

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 26 Jun, 2025 07:48 PM

punjab murder of a youth in a dog race dispute

मानसा कैचियां पर कुतों की दौड़ विवाद को लेकर 23 जून को कत्ल किए गए युवक मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को हरियाणा के सिरसा से 48 घंटे के अंदर गिरफ्तार करने का दावा किया है।

मानसा (जस्सल) : मानसा कैचियां पर कुतों की दौड़ विवाद को लेकर 23 जून को कत्ल किए गए युवक मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को हरियाणा के सिरसा से 48 घंटे के अंदर गिरफ्तार करने का दावा किया है। 

एसएसपी भागीरथ सिंह मीना ने बताया कि विगत सोमवार की दोपहर मानसा कैचियां पर कत्ल  किए गए फिरोजुपर जिले के गांव चुघ्घा वासी सतनाम सिंह (36) के पिता गुरमीत सिंह के बयान पर थाना सदर मानसा की पुलिस ने गांव भादड़ा वासी जयपाल सिंह,चमना सिद्धू, लखविंदर सिंह उर्फ कंग सहित 14 से 15 अज्ञात अरोपितों के खिलाफ केस दर्ज किया था। मामले की अहमियत को देखते एसपी मनमोहन सिंह औलख,डीएसपी जसविंदर सिंह,बूटा सिंह,थाना सदर इंचार्ज बेअंत कौर और पुलिस चौकी ठुठियावाली के इंचार्ज सब इंस्पेक्टर दीप सिंह पर आधारित पुलिस टीमों का गठन किया गया,  जिनकी ओर से मुस्तैदी से काम करते इस केस में करनप्रीत सिंह पुत्र जरनैल सिंह वासी जोगा को नामजद करते इस मामले में नामजद आरोपित लखविंदर सिंह उर्फ कंग (26) पुत्र सुखराज सिंह वासी बाजेका और करनप्रीत सिंह (25) पुत्र जरनैल सिंह वासी जोगा को हरियाणा के जिला सिरसा से गिरफ्तार किया गया है। 

पूछताछ के दौरान सामने आया है कि मृतक सतनाम सिंह कुतों की दौड़ गेम्ज में हिस्सा लेते थे। इस संबंधी जयपाल सिंह उसके साथ मोबाइल पर बहसबाजी करते रहते थे। जिसके चलते दोनों पार्टियों ने मोबाइल पर टाइम फिक्स करके लड़ाई होने पर सतनाम सिंह का कत्ल किया गया। उधर प्रैस कानफरंस दौरान एस.पी. इन्वैस्टीगेशन मनमोहन सिंह औलख ने बताया कि गिरफ्तार आरोपितों को अदालत में पेश कर उनका पुलिस रिमांड हासिल किया जाएगा। जिससे और भी अहम खुलासे होने की संभावना है। इसके अलावा वारदात में शामिल अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमों की ओर से लगातार छापेमारी की जा रही है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!