गुरु घर के पाठ करने वाले व्यक्ति पर नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ का आरोप

Edited By Urmila,Updated: 21 Feb, 2026 12:18 PM

allegation of molestation of a minor girl in guru ghar

गुरु घर के एक पाठ करने वाले व्यक्ति द्वारा नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया है।

पटियाला (बलजिंदर) : गुरु घर के एक पाठ करने वाले व्यक्ति द्वारा नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया है। थाना पसियाना पुलिस ने इस संबंध में निहाल सिंह निवासी गांव नहरी कोठी, तलवंडी साबो, जिला बठिंडा के खिलाफ केस दर्ज किया है।

स्वर्णजीत कौर पत्नी निर्मल सिंह निवासी गांव चूहड़पुर जट्टां, थाना पसियाना ने शिकायत दर्ज करवाई। शिकायत के अनुसार निहाल सिंह गांव के गुरुद्वारा साहिब में पाठ करता है और अपने परिवार सहित वहीं रहता है। शिकायतकर्ता की नाबालिग बेटी रोज की तरह गुरुद्वारा साहिब में पाठ करने जाती थी। 19 फरवरी को जब वह गुरुद्वारा साहिब में काम से गई तो रोते हुए घर लौटी। उसने बताया कि जब वह मेज पर रखे सिरोपाव लेने गई तो निहाल सिंह ने उसके साथ अश्लील हरकत की, जिसके बाद वह भागकर घर आ गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!