लाखों की ठगी से परेशान व्यक्ति ने उठाया खौफनाक कदम, दंपति के खिलाफ केस दर्ज

Edited By Kalash,Updated: 19 Feb, 2026 05:44 PM

man commit suicide after fraud

एक दंपति द्वारा 15 लाख की ठगी करने से परेशान एक व्यक्ति ने जहरीली वस्तु निगलकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली।

बठिंडा (विजय): एक दंपति द्वारा 15 लाख की ठगी करने से परेशान एक व्यक्ति ने जहरीली वस्तु निगलकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। पुलिस ने इस संबंध में उक्त दंपति के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। जसप्रीत कौर निवासी भाईरूपा ने थाना फूल पुलिस को बताया कि आरोपियों जगदेव सिंह व उसकी पत्नी रमनदीप कौर निवासी दौलतपुरा ने उसके पति मलकीत सिंह को अच्छी नसल की गऊएं दिलवाने के लिए उससे 15 लाख रुपये ले लिए। 

इसके साथ ही उसके घर पर रखी गऊओं को भी आरोपी ले गए। बाद में आरोपियों ने न तो कोई गाय दिलवाई और न ही उसके पति को पैसे वापिस किए। इस बात से परेशान होकर उसके पति ने गत दिन जहरीली वस्तु निगलकर जीवनलीला समाप्त कर ली। पुलिस ने इस संबंध में आरोपी दंपति के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है व अगली कार्रवाई की जा रही है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!