Punjab: अवैध निर्माण पर नगर निगम की इस इलाके में बड़ी कार्रवाई, चलाया पीला पंजा

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 30 Aug, 2024 08:13 PM

punjab municipal corporation takes big action against illegal construction

गैर-कानूनी निर्माणों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए नगर निगम ने शुक्रवार को शेरपुर इलाके में एक अवैध कॉलोनी और घोड़ा कॉलोनी में चार पक्के कब्जों को गिरा दिया।

लुधियाना (हितेश) :  गैर-कानूनी निर्माणों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए नगर निगम ने शुक्रवार को शेरपुर इलाके में एक अवैध कॉलोनी और घोड़ा कॉलोनी में चार पक्के कब्जों को गिरा दिया। बिल्डिंग ब्रांच के अधिकारियों ने बताया कि उन्हें अवैध कॉलोनी के निर्माण के खिलाफ शिकायत मिली थी, जिसके बाद नगर निगम कमिश्नर संदीप ऋषि के निर्देश पर इसे गिराने की मुहिम चलाई गई।

असिस्टेंट टाऊन प्लानर (ए.टी.पी.-जोन बी) दविंदर सिंह ने बताया कि घोड़ा कॉलोनी में करीब आठ पक्के कब्जे थे, लेकिन शहर में बारिश के कारण इस मुहिम को बीच में ही रोकना पड़ा। शुक्रवार को चार कब्जे हटाए गए हैं, जबकि बाकी को आने वाले दिनों में हटा दिया जाएगा।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!