पंजाब की लॉटरी दुकान का कमाल! एक और पंजाबी हुआ मालामाल, फिर टूटा बड़ा रिकॉर्ड

Edited By Vatika,Updated: 11 Dec, 2025 01:40 PM

punjab lottery shop

भगवान जब देता है तो ,छप्पर फाड़ कर देता है यह कथन बिल्कुल सही है और

फाजिल्का (नागपाल) : भगवान जब देता है तो ,छप्पर फाड़ कर देता है यह कथन बिल्कुल सही है और इसका लेटेस्ट उदाहरण फाजिल्का से सामने आया है, जहां  एक लॉटरी की दुकान से एक व्यक्ति ने 3 लाख रुपए की लॉटरी जीती है।

जानकारी के अनुसार रूप चंद लॉटरी दुकान के संचालक बॉबी ने जानकारी देते हुए बताया कि 9 तारीख को हुए ड्रॉ में लुधियाना के पास दुराहा के रहने वाले अमरजीत सिंह ने इनाम जीता है। अमरजीत सिंह अपनी पत्नी के साथ लॉटरी की दुकान पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि अमरजीत सिंह ने पहले भी कई बार टिकट खरीदे हैं। उन्होंने 3 लाख रुपए की लॉटरी जीती है, जैसे ही उन्हें ये बात पता चली तो उनका खुशी का ठिकाना नहीं था। बौबी ने बताया कि अमरजीत सिंह पहले भी कई बार टिकट खरीद चुके हैं। कल वे दुराहा से रास्ता पूछते-पूछते रूप चंद लॉटरी दुकान पहुंचे और टिकट खरीदी। ड्रॉ अगले दिन आया और उनकी किस्मत चमक उठी। अमरजीत सिंह ने बताया कि रात को बौबी का फोन आया कि उनकी टिकट में 3 लाख रुपये निकले हैं। पहले तो उन्हें विश्वास ही नहीं हुआ। वे कहते हैं, “इतनी खुशी हुई कि नींद भी नहीं आई। सुबह-सुबह ही पैसे लेने निकल पड़े।”

अमरजीत सिंह खेती-बाड़ी करते हैं और कहते हैं कि पहले कई बार टिकटें लीं, लेकिन किस्मत नहीं खुली। अब पहली बार बड़ा इनाम लगा है। रूप चंद लॉटरी वालों ने बताया कि लुधियाना लॉटरी का केंद्र माना जाता है, लेकिन इस बार दुराहा के रहने वाले अमरजीत सिंह फाजिल्का आकर बड़ा इनाम जीतकर गए हैं, जो दुकान के लिए भी गर्व की बात है।दुकान पर मिठाइयों के डिब्बे लगातार तैयार किए जा रहे हैं और लोगों को मुंह मीठा कराया जा रहा है। बौबी ने कहा कि बाबा जी की कृपा से फिर एक बड़ा इनाम निकला है और यह सिलसिला आगे भी जारी रहेगा। बता दें कि इससे पहले रूप चंद लॉटरी वालों ने ऐसा रिकॉर्ड रचा है जो पहले कभी नहीं देखा गया। एक ही दिन के अंदर चार अलग–अलग ड्रॉ में 45–45 हजार के इनाम एक ही लॉटरी स्टॉल से निकले। रात 8 बजे, सुबह 1 बजे, शाम 6 बजे और फिर रात 8 बजे इनाम निकलने से लोगों में खुशी और हैरानी की लहर दौड़ गई। पूरे पंजाब में पहली बार एक ही स्टॉल से लगातार 24 घंटों में चार बड़े इनाम निकले थे। लोग इसे एक ऐतिहासिक मौका मान रहे थे।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!