पंजाब सरकार शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए वचनबद्ध : साधु सिंह धर्मसोत

Edited By Sunita sarangal,Updated: 27 Jan, 2020 10:28 AM

punjab government committed to provide education and health facilities

5730 स्कूलों को स्मार्ट स्कूलों में किया तबदील

श्री मुक्तसर साहिब/चंडीगढ़(तनेजा, कमल): पंजाब सरकार प्रदेश के लोगों को मानक शिक्षा और उत्तम स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए वचनबद्ध है। इन विचारों का प्रकटावा शनिवार को जिले के गांव उदयकरण में पंजाब सरकार द्वारा स्मार्ट स्कूल के तौर पर विकसित किए सरकारी सीनियर सैकेंडरी स्कूल में 5 प्रोजैक्टर्ज के लोक अर्पण संबंधित करवाए समारोह को संबोधित करते हुए पंजाब के जंगलात मंत्री साधु सिंह धर्मसोत की तरफ से किया गया। इससे पहले कैबिनेट मंत्री साधु सिंह धर्मसोत गुरुद्वारा टूटी गंढ़ी साहिब और गुरुद्वारा शहीदां में नतमस्तक भी हुए। 

स्कूल समारोह दौरान साधु सिंह धर्मसोत ने कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेन्द्र सिंह के नेतृत्व वाली सरकार द्वारा राज्य में शिक्षा के ढांचे के विकास पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि शिक्षा के बल पर ही असली सामाजिक आॢथक विकास के लक्ष्य हासिल किए जा सकते हैं। उन्होंने कहा कि शिक्षा ने ही हमारे आज के बच्चों को अच्छे, शिक्षित नागरिक बनाना है। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा अब तक राज्य के 5730 स्कूलों को स्मार्ट स्कूलों में तबदील किया गया है, जहां विद्यार्थियों को आधुनिक शिक्षा दी जा रही है। उन्होंने कहा कि जिला श्री मुक्तसर साहिब के 546 स्कूलों में से 436 स्कूलों को स्मार्ट स्कूलों में तबदील किया गया है। 

धर्मसोत ने कहा कि शिक्षा और स्वास्थ्य मानव की बुनियादी जरूरतें हैं और पंजाब सरकार के लिए यह दोनों सैक्टर प्रमुख हैं, इसलिए प्रदेश सरकार ने सरबत सेहत बीमा योजना के द्वारा राज्य के 2.2 करोड़ लोगों को 5 लाख रुपए वार्षिक तक के नकदी इलाज की सुविधा उपलब्ध करवाई है। उन्होंने कहा कि शहीदों ने बड़ी कुर्बानियां देकर हमें आजादी दिलाई है और इसकी संभाल हमारी सबकी नैतिक जिम्मेदारी है, इसलिए हमें अपने राष्ट्रीय कर्तव्यों प्रति हमेशा सचेत रहना चाहिए। साधु सिंह धर्मसोत ने अभिभावकों को भी अपील की कि वे बच्चों के व्यवहार पर लगातार नजर रखें और उनकी संगत प्रति सचेत रहें। उन्होंने कहा कि जीवन में सफाई का बहुत महत्व है व हमें अपने आस-पास की सफाई प्रति अपनी जिम्मेदारी निभानी चाहिए। 

इस मौके पर डिप्टी कमिश्नर एम.के. अरविंद कुमार आई.ए.एस. और एस.एस.पी. राजबचन सिंह संधू ने कैबिनेट मंत्री का स्वागत किया। इस मौके पर पूर्व विधायक करन कौर बराड़, ए.डी.सी. जनरल संदीप कुमार, एस.डी.एम. वीरपाल कौर, जिला भलाई अफसर जगमोहन सिंह मान, जिला शिक्षा अफसर मलकीत सिंह खोसा, हरचरन सिंह बराड़, जगजीत सिंह हनी फत्तणवाला, गुरसंत सिंह बराड़, भिन्दर शर्मा, स्कूल स्टाफ और नगर निवासी भी उपस्थित थे। 

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!