बिजली बिल नहीं भरा तो हो जाएं सावधान! विभाग काट रहा कनेक्शन

Edited By Vatika,Updated: 19 Aug, 2026 11:25 AM

punjab electricity bill

बिजली के बिलों का भुगतान नहीं करने वाले उपभोक्ताओं के खिलाफ बिजली विभाग ने सख्त रुख

मंडी अर्नीवाला: बिजली के बिलों का भुगतान नहीं करने वाले उपभोक्ताओं के खिलाफ बिजली विभाग ने सख्त रुख अपनाया है। विभाग ने बकाया बिजली बिलों की वसूली के लिए कार्रवाई तेज करते हुए डिफॉल्टर उपभोक्ताओं के बिजली कनेक्शन काटने की मुहिम शुरू कर दी है। एस.डी.ओ. अर्नीवाला जसप्रीत सिंह मल्ल्हण ने बताया कि जिन उपभोक्ताओं द्वारा लंबे समय से बिजली के बिलों का भुगतान नहीं किया जा रहा, उनके खिलाफ नियमों के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।

बकाया राशि जमा न करवाने की स्थिति में बिजली कनेक्शन काटे जा सकते हैं। उन्होंने उपभोक्ताओं से अपील की कि वे अपने बकाया बिजली बिल समय पर जमा करवाएं और बिजली सप्लाई से संबंधित किसी भी समस्या या जानकारी के लिए विभाग से संपर्क करें।

विभाग ने यह भी स्पष्ट किया है कि बिजली बिल का भुगतान किए बिना बिजली का इस्तेमाल करना या काटे गए कनेक्शन को अपने स्तर पर दोबारा जोड़ना नियमों का उल्लंघन हो सकता है। इस संबंध में नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। बिजली विभाग ने उपभोक्ताओं से समय पर बिल भरने और बिजली सेवाओं को सुचारू रूप से जारी रखने में सहयोग देने की अपील की है।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!