Corona Update: पंजाब में 8 मरीजों की मौत, मृतकों की संख्या 5439

Edited By Mohit,Updated: 09 Jan, 2021 09:50 PM

punjab corona status

पंजाब में पिछले चौबीस घंटों में कोरोना से आठ लोगों की मौत हो गई तथा तेरह मरीजों की हालत गंभीर बनी हुई है।

चंडीगढ़ः पंजाब में पिछले चौबीस घंटों में कोरोना से आठ लोगों की मौत हो गई तथा तेरह मरीजों की हालत गंभीर बनी हुई है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से आज शाम जारी बुलेटिन के अनुसार इसके साथ अब तक राज्य में अब तक कुल 5439 मरीजों की मौत हो चुकी है। 

राहत की बात यह रही कि एक लाख 60 हजार लोगों ने कोरोना को मात दी। राज्य में अब तक कुल चालीस लाख 80 हजार से अधिक संदिग्धों के सेंपल लिए जा चुके हैं। राज्य में पिछले चौबीस घंटों में 255 नए कोरोना पॉजिटिव मामले सामने आए हैं। इसके साथ अब तक पॉजिटिव मामलों का आंकड़ा एक लाख 68 हजार से अधिक हो गया है तथा सक्रिय मरीज 2952 है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!