पंजाब में 26 कोरोना संक्रमितों की मौत, 677 नए मामलों की पुष्टि

Edited By Mohit,Updated: 06 Aug, 2020 10:48 PM

punjab corona status

पंजाब में कोरोना महामारी से आज दूसरे दिन भी 26 संक्रमित मरीजों की मौत हो गई। कल.............

चंडीगढ़ः पंजाब में कोरोना महामारी से आज दूसरे दिन भी 26 संक्रमित मरीजों की मौत हो गई। कल 29 मरीजों की मौत हुई थी। स्वास्थ्य विभाग की ओर से आज यहां जारी बुलेटिन के अनुसार राज्य में अब तक संक्रमण से मरने वालों की संख्या 517 तक पहुंच गई है तथा 26 मरीजों की हालत गंभीर बनी हुई है। राज्य में आज 677 नए पॉजिटिव मामले सामने आए हैं। इसी के साथ राज्य में अब तक पॉजिटिव मरीजों की संख्या 20 891 तक पहुंच गई है तथा सक्रिय मामले 6715 तक हो गए हैं। बुलेटिन के अनुसार राज्य में 634271 संदिग्धों के सेंपल लिए जा चुके हैं जिनमें से 13659 लोग स्वस्थ होकर घर लौट गए।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!