Punjab : 2 गुटों के बीच झड़प, जमकर चले हथियार, कांग्रेसी नेता पर मारपीट का आरोप

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 03 Aug, 2025 10:59 PM

punjab clash between 2 groups weapons used heavily

मोगा के जीरा रोड पर गांव धल्लेके के पास 2 गुटों के बीच झड़प होने की खबर है, जिसके बाद दोनों पक्षों के लोग अस्पताल में भर्ती हैं।

मोगा (आजाद): मोगा के जीरा रोड पर गांव धल्लेके के पास 2 गुटों के बीच झड़प होने की खबर है, जिसके बाद दोनों पक्षों के लोग अस्पताल में भर्ती हैं। इस दौरान एक घायल लड़की ने गांव धल्लेके के कांग्रेसी नेता ठाणा सिंह जौहल पर मारपीट का आरोप लगाया है। लड़की का कहना है कि वह एक फैक्ट्री में काम करती है और चैक देने के लिए धल्लेके रोड पर गई थी। तभी कांग्रेसी नेता ने वहां आकर उससे बहस की और बिना किसी वजह के उसके साथ मारपीट की।

वहीं, सिविल अस्पताल में भर्ती कांग्रेसी नेता ठाणा सिंह जौहल ने इन आरोपों को गलत बताया है। उन्होंने कहा कि लड़की ने उनके साथ बदसलूकी की और ये आरोप राजनीति से प्रेरित हैं। दूसरी ओर, थाना घल्लकलां के प्रभारी गुरसेवक सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों के बयान दर्ज कर लिए गए हैं और कानून के मुताबिक कार्रवाई की जा रही है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!