पंजाब में चलती AC बस बनी आग का गोला, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान

Edited By Vatika,Updated: 04 Dec, 2025 04:46 PM

punjab accident

चंडीगढ़ से बठिंडा जा रही एक स्लीपर बस गुरुवार दोपहर बड़े हादसे

पंजाब डेस्कः चंडीगढ़ से बठिंडा जा रही एक स्लीपर बस गुरुवार दोपहर बड़े हादसे से बाल–बाल बच गई। गांव चन्नों से पहले हाईवे पर चल रही प्राइवेट ऑर्बिट बस में अचानक आग लग गई। घटना के समय बस में लगभग 40 यात्री सवार थे, जिनकी जान बस चालक की सूझबूझ से बच गई। समय रहते आग का पता चलने पर सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। हालांकि फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंचकर कड़ी मशक्कत से आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक बस पूरी तरह जलकर खाक हो चुकी थी।

कैसे लगी आग?
जानकारी के अनुसार, गांव चन्नों के पास बस चलाते हुए ड्राइवर ने पीछे के हिस्से से धुआं उठता देखा और जलने की बदबू महसूस की। देखते ही देखते आग तेजी से फैल गई और बस के पीछे लगे इंजन तथा ए.सी. वाले केबिन को अपनी चपेट में ले लिया। स्थिति को भांपते हुए चालक और अन्य स्टाफ ने तुरंत बस को हाईवे पर बने एक ढाबे के पास खुले क्षेत्र में रोका और यात्रियों को तुरंत नीचे उतरने के लिए कहा। आसपास मौजूद लोगों की मदद से यात्रियों का सामान भी सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। कुछ ही मिनटों में आग इतनी भड़क गई कि बस पूरी तरह जलकर राख हो गई। खुशकिस्मती रही कि सभी यात्री समय रहते बाहर निकल आए, वरना बड़ा हादसा हो सकता था।

ड्राइवर अरविंदर सिंह ने मीडिया से बात नहीं की। शुरुआती जांच के अनुसार, बस के ए.सी. सिस्टम में तकनीकी खराबी के कारण आग लगने की आशंका जताई जा रही है। सूचना मिलने पर संगरूर से फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाया।
 

Related Story

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!